फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trials for hockey, archery, judo, and fencing will be held from September 7 to 11.

Rewari News: 7 से 11 सितंबर तक हॉकी, तीरंदाजी, जूडो और तलवारबाजी के होंगे ट्रायल

Fri, 04 Sep 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Trials for hockey, archery, judo, and fencing will be held from September 7 to 11.
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न खेल स्पर्धाओं के अंतर महाविद्यालय चयन ट्रायल का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 7 से 11 सितंबर तक हॉकी, तीरंदाजी, जूडो और तलवारबाजी के पुरुष एवं महिला वर्ग के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय का प्रयास है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे उच्च स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि चयन ट्रायल का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
उन्होंने बताया कि सात सितंबर को सुबह 10 बजे राजकीय महाविद्यालय कंवाली में हॉकी के पुरुष एवं महिला वर्ग के ट्रायल होंगे। नौ सितंबर को सुबह 10 बजे राजकीय महाविद्यालय नारनौल में तीरंदाजी और दोपहर एक बजे जूडो के ट्रायल होंगे। 11 सितंबर को सुबह 10 बजे राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी में तलवारबाजी के चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

प्रत्येक खिलाड़ी को महाविद्यालय का मूल पहचान पत्र और प्राचार्य या निदेशक से हस्ताक्षरित पात्रता प्रपत्र लाना अनिवार्य होगा। प्रत्येक प्रतिभागी से 300 रुपये चयन शुल्क लिया जाएगा। सभी टीमों के साथ महाविद्यालय प्रभारी या प्रबंधक की उपस्थिति भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed