फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Transformers, trees and shops near the gate became an obstacle in the construction of overbridge and underpass

फाटक के पास ट्रांसफार्मर, पेड़ और दुकानें बनीं ओवरब्रिज व अंडरपास निर्माण में रोड़ा

Fri, 18 Nov 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Transformers, trees and shops near the gate became an obstacle in the construction of overbridge and underpass
रेवाड़ी। शहर के भाड़ावास फाटक पर निर्माणधीन ओवरब्रिज व अंडरपास के निर्माण को लेकर वीरवार को रेलवे की टीम ने निरीक्षण लिया। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि रेलवे के ओवरब्रिज व अंडरपास निर्माण के लिए फाटक के पास बनीं दुकानें, ट्रांसफार्मर और पेड़ रोड़ा बन रहे हैं। इन परेशानियों के दूर होते ही रेलवे अपने हिस्से का निर्माण पूरा कर देगा। रेलवे की अगुवाई डिप्टी चीफ इंजीनियर सतीश मीना कर रहे थे। इस अवसर पर डीसी अशोक कुमार गर्ग भी अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। डीसी की ओर से रेलवे को आश्वासन दिलाया कि जल्द ही बाधाओं को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

अंडरपास व ओवरब्रिज के निर्माण में कुछ दुकानें, बिजली ट्रांसफार्मर व पेड़ों की वजह से रेलवे निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा रहा है। वीरवार को रेलवे के अधिकारियों ने रेवाड़ी प्रशासन के सामने इसमें आने वाली बाधाओं के बारे में विचार-विमर्श कर जल्द दूर करने की बात कही। वहीं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी समस्याओं को अतिशीघ्र दूर करें।
विज्ञापन

रेजीडेंट वेलेफेयर एसोसिएशन व स्थानीय पार्षद अधिवक्ता भूपेन्द्र गुप्ता ने केंद्रीय रेल मंत्री व केंद्रीय राज्यमंत्री के रेलवे द्वारा अपने हिस्से का काम शुरू नहीं करने पर पत्र लिखा था। इसके चलते वीरवार को रेलवे के अधिकारियों व जिला प्रशासन ने मौका मुआयना कर काम जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए। उन्होेंने बताया कि एचएसआरडीसी की ओर से ओवरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे द्वारा काम शुरू नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब उम्मीद है जल्द इसका कार्य शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर आरडब्लयूए के प्रधान मधुसूदन शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला, जय सिंह, व महावीर सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed