फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   trains will remain canceled due to rewari delhi railway underpass work

Rewari News: रेवाड़ी-दिल्ली रेलमार्ग अंडरपास कार्य के चलते ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देंखे लिस्ट

Tue, 28 Mar 2023 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
trains will remain canceled due to rewari delhi railway underpass work
- 31 मार्च को तीन व 1 अप्रैल को एक ट्रेन को किया गया रद्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। उत्तर रेलवे के दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड के मध्य स्थित जटौला जोड़ी सांपका-पटौदी रोड स्टेशनों के बीच समपार फाटक पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ट्रैफिक ब्लॉक किया जा रहा है। ट्रैफिक ब्लॉक करने के कारण आगामी 31 मार्च और एक अप्रैल को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 31 मार्च को तीन और एक अप्रैल को एक ट्रेन को रद्द किया गया है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04285 दिल्ली-रेवाड़ी और गाड़ी संख्या 04990 रेवाड़ी-दिल्ली ट्रेन एक अप्रैल को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या-04499 दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेवा 31 मार्च को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या- 04469 रेवाड़ी-दिल्ली रेल सेवा एक अप्रैल को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या-19610 योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर एक्सप्रेस रेल सेवा 31 मार्च को योग नगरी ऋषिकेश से अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या-12458 बीकानेर-दिल्ली सराय 31 मार्च को 45 मिनट, गाड़ी संख्या-22996 जोधपुर-दिल्ली 30 मिनट, गाड़ी संख्या-19031 अहमदाबाद-योग नगरी ऋषिकेश 90 मिनट, गाड़ी संख्या-20474 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला 60 मिनट, गाड़ी संख्या-22481 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला 60 मिनट और गाड़ी संख्या-19701 जयपुर-दिल्ली 60 मिनट रेगुलेट रहेगी। वहीं उत्तर रेलवे के दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड पर जटौला जोड़ी सांपका-पटौदी रोड स्टेशनों के बीच फाटक पर अंडरपास का कार्य चल रहा है। अंडरपास के लिए दो दिन रोड़ी कंक्री सीमेंट के बाक्स डाले जाएंगे। फिलहाल इस मार्ग पर सड़क यातायात भी बंद किया गया है। आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ट्रैफिक ब्लाक लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed