{"_id":"6aad80793872a91faf0bb80c","slug":"trials-for-the-fencing-academy-will-be-held-on-the-25th-rewari-news-c-198-1-rew1001-245689-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तलवारबाजी खेल अकादमी के लिए ट्रायल 25 को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तलवारबाजी खेल अकादमी के लिए ट्रायल 25 को होगा
Fri, 18 Sep 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। खेल विभाग की ओर से जिले में 25 खिलाड़ियों की आवासीय तलवारबाजी खेल अकादमी संचालित की जा रही है। अकादमी में खिलाड़ियों के चयन के लिए 24 सितंबर को शाम 3 बजे राव तुलाराम स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि चयन के लिए खिलाड़ियों की आयु 12 से 19 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में फिटनेस टेस्ट के साथ खेल कौशल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को आधार कार्ड की मूल प्रति व छायाप्रति, जन्म प्रमाणपत्र की मूल प्रति व छायाप्रति, दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र की मूल प्रति व छायाप्रति, फैमिली आईडी की प्रति, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा संबंधित शिक्षण संस्थान के सत्यापित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। संवाद