फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trains will be canceled on Rewari-Delhi route due to power and traffic block

Rewari: पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर रद्द रहेंगी ट्रेने, यात्रियों को होगी परेशानी

Sun, 20 Nov 2022 09:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Nov 2022 09:43 PM IST
सार

गाड़ी संख्या 04352, हिसार-रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा 21 नवंबर को हिसार से प्रस्थान करने वाली 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी। जानिए कोनसी ट्रेन रद्द रहेंगी। 

विज्ञापन
Trains will be canceled on Rewari-Delhi route due to power and traffic block
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर रेलवे के दिल्ली-रेवाड़ी रेलमार्ग के पालम-बिजवासन रेलखंड पर ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04433, दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 04434, रेवाड़ी-दिल्ली व गाड़ी संख्या 04989, दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा 21 नवंबर को रद्द रहेगी।

विज्ञापन


वहीं गाड़ी संख्या 14030, मेरठ-रेवाड़ी-श्रीगंगानगर रेलसेवा 21 नवंबर को मेरठ से प्रस्थान करने वाली नई दिल्ली तक संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा नई दिल्ली-श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा 22 नवंबर को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली बठिंडा से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा श्रीगंगानगर-बठिंडा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 04435, रेवाड़ी-मेरठ रेलसेवा 21 नवंबर को रेवाड़ी से प्रस्थान करने वाली नई दिल्ली से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा रेवाड़ी-नई दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा 21 नवंबर को बरेली से प्रस्थान करने वाली दिल्ली-गुड़गांव रेलखंड पर 1 घंटे 45 मिनट रेगुलेट रहेगी। गाड़ी संख्या 04352, हिसार-रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा 21 नवंबर को हिसार से प्रस्थान करने वाली 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed