फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Traffic affected due to waterlogging on the road

Rewari News: सड़क पर जलभराव से आवागमन प्रभावित

Sun, 18 Feb 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Traffic affected due to waterlogging on the road
रेवाड़ी। भिवाड़ी से आया दूषित पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा में भिवाड़ी से आ रहे दूषित पानी से सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे न सिर्फ लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है बल्कि नेशनल हाईवे की सर्विस रोड का निर्माण कार्य भी प्रभावित हुआ है।
बदबूदार पानी से गुजरते हुए लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। धारुहेड़ा नेशनल हाईवे संख्या 48 पर सर्विस रोड निर्माण का कार्य चल रहा है जिसकी वजह से वाहनों को आने जाने के लिए एक साइड में थोड़ी सी जगह दी गई है। जलभराव के कारण मिट्टी कीचड़ और गड्ढों के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ बेस्टेक सिटी कट पर पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। पैदल आने जाने वाले लोगों के लिए काफी समस्या है। तीन दिन पहले ही भिवाड़ी से गंदा पानी धारूहेड़ा में आया था। अभी तक कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। अगर इस और ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और ज्यादा विकराल हो सकती है। लोगों ने जल्द से जल्द समस्या दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन


बुधवार को केंद्रीय मंत्री राम इंद्रजीव सिंह ने धारूहेड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि 16 फरवरी को एम्स के शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद धारूहेड़ा में भिवाड़ी के दूषित पानी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। मौजूदा समय में धारूहेड़ा से जो दूषित पानी आ रहा है उसको बंद कराया जाएगा। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि धारूहेड़ा की जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर 2023 में खोला गया था नाला

पिछले वर्ष नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में बाबा बालक नाथ रैंप तोड़ने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंचे थे, रैंप तो नहीं तोड़ा गया मगर नाला खोल दिया गया था। तभी से स्थिति खराब हो रही है। दूसरी तरफ गंदे पानी के समाधान के लिए इस साल उम्मीद है कि व्यवस्था दुरुस्त हो जाए। क्योंकि राजस्थान और हरियाणा में भी भाजपा है। इससे पहले राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी जिस वजह से हमेशा दूषित पानी को लेकर विवाद बना रहता था और एक दूसरे पर आरोप लगाए जाते थे।

वर्जन:-

भिवाड़ी से प्रदूषित पानी लगातार आ रहा है जिसके कारण हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास सर्विस रोड पर जल भराव की स्थिति बनी रहती है। संबंधित विभाग को इस पर कार्यवाही करना चाहिए।-मोहन लाल, सेक्टर 6

बेस्टेक कट पर लगातार पानी भरा रहने से आने जाने में समस्या होती है। वहीं, पानी भरा होने के कारण वहां बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। रात या दिन के समय में पानी की वजह से गड्ढों का पता नहीं चलता और दो पहिया वाहन चालक अक्सर फंस कर गिर जाते हैं।-राकेश सिंह, सेक्टर 6

हाइवे पर सर्विस रोड पर निर्माण कार्य महीनों से चल रहा है। वहीं, हाइवे प्रशासन द्वारा दूसरे गुरुग्राम साइड को जाने वाले सर्विस रोड पुल के समीप खोदा गया है, अब दोनों साइड पानी भरा रहता है। विभाग द्वारा लचर व्यवस्था और सुस्त निर्माण कार्य के चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। -अनिल कुमार, सेक्टर 6



लगातार भिवाड़ी से आने वाले पानी को रोकने का विकल्प निकालना जरूरी है, लोगों को इस समस्या से रोज जूझना पड़ता है। उच्च पदाधिकारियों को संज्ञान में लेते हुए सामाधान करने की आवश्यकता है। -कृष्ण कुमार, सेक्टर 6

यह हाइवे प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसका समाधान निकालना चाहिए। ताकि जनता को समस्याओं का सामना न करना पड़े।-कंवर सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed