फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Traders created a ruckus at the Municipal Council gate over the confiscation of goods from their shops.

Rewari News: दुकानों का सामान उठाने पर व्यापारियों ने नगर परिषद गेट पर किया हंगामा

Fri, 09 Oct 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 09 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Traders created a ruckus at the Municipal Council gate over the confiscation of goods from their shops.
मांगों को लेकर ज्ञापन देने के लिए पहुंचे व्यापारी। संवाद
रेवाड़ी। दुकानों के आगे से सामान उठाने की कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों ने नगर परिषद कार्यालय के गेट के बाहर हंगामा किया। व्यापारियों का आरोप था कि परिषद की टीम बाजार में दुकानदारों के खिलाफ अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई कर रही है, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में हो रहे अतिक्रमण पर समान रूप से कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

व्यापारियों ने नगर परिषद प्रधान विनिता पीपल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई में समानता बरतने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि बाजार में व्यापारी निर्धारित पीली पट्टी के पीछे सामान रखते हैं और यहां अतिक्रमण अपेक्षाकृत कम है। इसके बावजूद परिषद की टीम सबसे पहले बाजार में पहुंचकर दुकानों के आगे रखा सामान उठा लेती है। इससे व्यापारियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शहर में कई स्थानों पर अवैध कब्जे हैं, लेकिन वहां कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने दुकानों के आगे लाइटें लगाने के नाम पर कथित रूप से शुल्क वसूले जाने का मुद्दा भी उठाया और इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में महेश स्वामी, नरेंद्र कुमार, सतीश गोयल, विवेक सेठी सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे। व्यापारियों ने परिषद से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सभी क्षेत्रों में समान रूप से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed