फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tomato which was sold at Rs 20 per kg ten days ago is now selling at Rs 100.

Rewari News: दस दिन पहले 20 रुपये किलो बिकले वाला टमाटर अब 100 में

Sun, 23 Nov 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 23 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tomato which was sold at Rs 20 per kg ten days ago is now selling at Rs 100.
अनाज मंडी में रखी सब्जी। संवाद
रेवाड़ी। शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही सब्जियों के दामों में उछाल आ गया है। मूली, आलू, प्याज, घीया, खीरा और गाजर को छोड़कर लगभग सभी सब्जियां 50 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी हैं। सबसे बड़ा झटका टमाटर और मटर ने दिया है।
विज्ञापन

दस दिन पहले 20 से 30 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब 100 रुपये प्रति किलोग्राम में मिल रहा है। वहीं सर्दी में आने वाली मटर शुरू से ही 100 से 120 रुपये किलो बिक रही है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि इस वर्ष किसानों ने कम दाम मिलने के कारण मटर की खेती घटा दी थी, जिससे बाजार में आवक कम है और दाम बढ़ गए हैं। अदरक, धनिया, पुदीना, नींबू और लहसुन के भाव भी 80 से 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

स्थानीय मंडी में आवक कम होने के कारण दिल्ली, गुरुग्राम, जयपुर, पंजाब, शिमला और महाराष्ट्र से सब्जियां मंगाई जा रही हैं। सब्जी विक्रेता सरेश, बबलू, फाजी और भोलाराम का कहना है कि बरसात से खेतों में जलभराव हो गया था जिससे फसलें नष्ट हुई। कम उत्पादन के कारण दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
बरसात के दौरान भी सब्जियों पर पड़ा था असर:
यह पहली बार नहीं है जब सब्जियों के दाम इतने बढ़े हों। बरसात के दौरान भी सब्जियों पर असर पड़ा था। उस समय टमाटर 20 रुपये से सीधे 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। आलू 40 रुपये किलो, प्याज 70 रुपये किलो और हरा धनिया 250 रुपये किलो बिकने लगा था। नींबू 160 रुपये और अदरक 240 रुपये किलो तक पहुंच गए थे।

-------------
शादी सीजन में हर बार बढ़ते हैं दाम
सब्जी विक्रेता राजू, राकेश व जीतू ने बताया कि शादी–विवाह के सीजन में हर साल इसी तरह दाम बढ़ जाते हैं। कई सब्जियां दाग लगने के कारण खराब हो जाती हैं और कुछ शहर तक कम पहुंच पाती हैं। वहीं भाड़ा भी बढ़ा हुआ है। इससे सब्जियों की लागत बढ़ जाती है और महंगाई सीधे जनता की जेब पर असर डालती है। कुछ दिनों बाद सब्जियों के दामों में कमी देखने को मिल सकती है।
----------------
सब्जियों के ये हैं दाम

सब्जी
10 दिन पूर्व भाव (किलो) वर्तमान भाव

टमाटर 20–25 100
मटर
100 ---100–120
अदरक
60
---80–100
लहसुन
80 --100–120
नींबू
25---
40–50
हरी मिर्च
---30
50–60
बैंगन
30--
50
टिंडा
30--
50
फूलगोभी
30
--50
पत्ता गोभी
30
--50
चुकंदर
30--
50
घीया
20
---40
प्याज
20
---25
गाजर
20
---40
खीरा
25----
40
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed