{"_id":"684dbc9e02145bc0600df6a3","slug":"today-the-chief-minister-will-gift-development-schemes-worth-crores-of-rupees-to-rewari-rewari-news-c-198-1-rew1001-221092-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मुख्यमंत्री आज रेवाड़ी को देंगे करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मुख्यमंत्री आज रेवाड़ी को देंगे करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
Sat, 14 Jun 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 09रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली स्थल का दौरा करते हुए ड
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 जून को राव तुलाराम स्टेडियम में धन्यवाद रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह जेल भवन सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान रैली स्थल और विभिन्न रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा और भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
रैली के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिले को 288 करोड़ 30 लाख 93 हजार रुपये की कुल 14 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 193 करोड़ 93 लाख 56 हजार रुपये की 8 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री 94 करोड़ 37 लाख 37 हजार रुपये की 6 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव, सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा आदि नेता उपस्थित रहेंगे।
इस परियोजनाओं का होगा उद्घाटन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी धन्यवाद रैली में गांव सहादत नगर में 44.45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नर्सिंग कॉलेज, गांव धवाना में 5 करोड़ 80 लाख रुपये से निर्मित 33 केवी सब स्टेशन, गांव लिलोढ़ में 6 करोड़ 62 लाख रुपये से निर्मित 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
गांव सुरहेली में 2 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बने स्पोर्ट्स स्टेडियम, रेवाड़ी में 95 करोड़ 14 लाख रुपये से बने जेल, गांव संगवाड़ी में 71.56 लाख रुपये की लागत से बने ग्राम सचिवालय, रेवाड़ी में 1 करोड़ 60 लाख रुपये से ब्रास मार्किट के हुए विकास कार्य का उद्घाटन करेंगे।
वहीं रेवाड़ी-अलवर-जयपुर रेलवे लाइन पर शाहजहांपुर क्रासिंग के ऊपर 37 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से फोर लेन आरओबी का लोकार्पण करेंगे। जेल का उद्घाटन धन्यवाद रैली से पहले होगा।
मुख्यमंत्री इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री में धारूहेड़ा में 12.78 करोड़ से बनने वाले बस स्टैंड, रेवाड़ी में 65.32 करोड़ से नए आधुनिक बस स्टैंड एवं रोडवेज वर्कशॉप, राव तुलाराम स्टेडियम में 9.68 करोड़ से एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक, गांव रतनथल से पाल्हावास के लिए 2.14 करोड़ से लिंक रोड का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा अनाज मंडी रेवाड़ी में वर्षा जल संचय के लिए इंडो-जैपेनीज तकनीक से 2.36 करोड़ से बनने वाले टैंक, रेवाड़ी में 2.7 करोड़ से वर्षा जल संचय के लिए टैंकों का शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान रुट रहेगा डायवर्ट
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर सुचारू यातायात के लिए शहर के विभिन्न मार्गों पर पुलिस के नाके लगाए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान धारूहेड़ा चुंगी से दिल्ली रोड एनएच-352 फ्लाईओवर चौक और राव अभयसिंह चौक से प्रजापति चौक तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। धारूहेड़ा से रेवाड़ी की ओर आने वाले वाहन दिल्ली रोड से एनएच-352 फ्लाईओवर से रामगढ़ फ्लाईओवर के नीचे से प्रजापति चौक आने के बाद आजाद चौक के रास्ते शहर में प्रवेश कर सकेंगे। समारोह में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग की ओर से प्रजापति चौक के पास नए बस स्टैंड की जमीन व भाजपा कार्यालय के पास खाली जमीन पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।