फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Today is the last day to apply in colleges

कॉलेजों में आवेदन करने का अंतिम दिन आज

Sat, 20 Nov 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day to apply in colleges
रेवाड़ी। जिले के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक विषय की रिक्त सीटों पर आवेदन करने का रविवार को अंतिम दिन हैं। वहीं विद्यार्थी फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से 22 नंवबर तक दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा निदेशालय विद्यार्थियों को एक और मौका देते हुए 15 नवंबर को एक बार फिर पोर्टल खोला था। इसके बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करके दाखिला लेने का मौका दिया गया है। जिले की बात करें तो कई कालेजों के स्नातक संकायों में अभी तक काफी सीटें रिक्त बची हुई है।
विज्ञापन

अब विद्यार्थी फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से 22 नवंबर तक दाखिला ले सकेंगे। निदेशालय की तरफ से प्रतिदिन कालेजों के पोर्टल पर प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी, इसके पश्चात कॉलेज पहुंचकर अपना आवेदन प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे। जिले में स्थित 18 राजकीय, सरकारी अनुदान प्राप्त और स्वपोषित कालेजों में विभिन्न कोर्सों की 10 हजार से सीटें हैं। करीब दो माह तक दाखिला प्रक्रिया चलने के बावजूद जिले में प्रमुख कालेजों में जहां आठ से दस फीसद सीटें खाली बची हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कालेजों में 15 से 20 फीसद तक सीटें खाली हैं। इसके अलावा स्वपोषित कालेजों में तो यह संख्या अधिक है। दोबारा से पोर्टल खुलने से विद्यार्थियों को फायदा होगा। जिससे कि विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार मनपसंद कालेज में दाखिला ले पाएंगे। इससे कालेजों में बची हुई रिक्त सीटों को भी भरा जा सकेगा। जो विद्यार्थियों के लिए भी दाखिला लेने का सुनहरा मौका है। आवेदन से वंचित विद्यार्थी 21 नवंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि जिन विद्यार्थियों ने पहले आवेदन किया हुआ है, उन्हें दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं है। वह पोर्टल पर कालेज और कोर्स की पसंद में संपादन कर सकेंगे। इसके पश्चात निदेशालय की तरफ से मौका नहीं दिया जाएगा।

स्नातक में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी रविवार की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह कॉलेज में दाखिला लेने का अंतिम अवसर हैं। इसके पश्चात निदेशालय की ओर दोबारा पोर्टल नहीं खोला जाएगा। - डॉ. कृष्ण कुमार, नोडल अधिकारी राजकीय महाविद्यालय कंवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed