फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Today is the last date to apply for admission to 5-year courses in IGU

Rewari News: आईजीयू में 5 वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि

Fri, 30 May 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Today is the last date to apply for admission to 5-year courses in IGU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, एमकॉम (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड) और एमबीए (5 वर्षीय इंटीग्रेटेड) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई है।
बीएचएमसीटी कौशल-आधारित व्यावसायिक पाठ्यक्रम में कुल 60 सीट उपलब्ध हैं। इस कोर्स में दाखिला लेने के लिए न्यूनतम 45% अंकों के साथ 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है। बीएचएमसीटी कोर्स में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर हैं।
विज्ञापन

यह कोर्स विद्यार्थियों को आतिथ्य एवं पर्यटन उद्योग में व्यावसायिक दक्षता के साथ कॅरिअर के लिए तैयार करता है। इंडस्ट्री इंटर्नशिप और ऑन-हैंड ट्रेनिंग की सुविधा भी है। विद्यार्थी इस कोस से होटल, रेस्टोरेंट, एयरलाइंस, क्रूज़, ट्रैवल कंपनियों एवं इवेंट इंडस्ट्री में कॅरिअर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीए एवं एम कॉम कोर्स में भी विद्यार्थी विभिन्न व्यवसायिक कार्यालयों एवं कंपनियों में रोजगार पा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई 2025 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed