{"_id":"634ee63ccb6e2a37d42ba395","slug":"tight-security-arrangements-should-be-made-at-counting-centers-garg-rewari-news-rtk661264832","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना केंद्रों पर किए जाएं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना केंद्रों पर किए जाएं सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध : गर्ग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने मंगलवार को जिला परिषद व पंचायत समिति के मतों की गिनती के लिए प्रस्तावित मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने जैन पब्लिक स्कूल व सेक्टर-18 स्थित महिला महाविद्यालय का दौरा कर मतगणना से संबंधित तैयारियों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को मतगणना स्थल पर सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना स्थल पर भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए भी अधिकारियों को पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा तथा मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों तथा एजेंट को एंट्री कराने के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सरपंच व पंच पद के चुनाव परिणाम मतदान के उपरांत घोषित किए जाएंगे जबकि जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम हरियाणा पंचायत चुनाव के सभी चरण पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के निर्देश देते हुए बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा। वहीं मतदान केंद्र के रास्ते को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के लिए संबंधित डीएसपी व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद व पंचायत समिति के लिए मतदान 9 नवंबर को होना है। मतदान के उपरांत संबंधित केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी जाएंगी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतगणना की तिथि घोषित होने तक सभी केंद्रों पर राउंड द क्लॉक सुरक्षा प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी पूनम दलाल दहिया, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, डीडीपीओ एच पी बंसल, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, एक्सईन आदित्य देशवाल, एक्सईन नवीन गुलिया, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।