फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ticket inspector removed from duty on charges of illegal recovery

Rewari News: अवैध वसूली के आरोप में टिकट निरीक्षक को ड्यूटी से हटाया

Tue, 13 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 13 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ticket inspector removed from duty on charges of illegal recovery
पैसे लेने वाले दंपती से बात करता टिकट निरीक्षक। स्रोत : वीडियो ग्रैब - फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक यात्री से अवैध वसूली के आरोप में एक टिकट निरीक्षक को ड्यूटी से हटा दिया गया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था जिसे रेल प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।
सिरसा से चलकर वाया रेवाड़ी होते हुए दिल्ली जाने वाली हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार की सुबह सात बजकर 28 मिनट पर रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही एक महिला और उसका पति ट्रेन से नीचे उतरे। दंपती का आरोप है कि टीटीई ने अवैध वसूली की। ट्रेन रुकने पर यात्री ने टीटीई को रोक लिया और हंगामा किया। इसका वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

वीडियो में भीड़ ने प्लेटफार्म नंबर 7 पर टिकट निरीक्षक पर आरोप लगाया कि ट्रेन में दपंती के पास टिकट नहीं होने पर टिकट निरीक्षक ने अवैध वसूली की। दपंती को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने टिकट निरीक्षक के पैसे लेने व रसीद नहीं देने की बात कही। इसके बाद भीड़ ने टिकट निरीक्षक को घेर लिया और रेल अधिकारियों से उस पर कार्रवाई करने की मांग की। कुछ युवकों ने डॉयल 112 बुलाने की भी बात कही लेकिन बुलाई नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में यात्री टिकट निरीक्षक को कहते दिख रहे हैं कि आप लोग यहां पर हर रोज लोगों को परेशान करने के लिए खड़े हो जाते हो। टिकट निरीक्षक कह रहा है कि मैंने तो किसी को परेशान नहीं किया, फिर भी किसी को कुछ लगा तो हाथ जोड़ता हूं।

इसी दौरान एक दंपती वहां आता है। उससे टिकट निरीक्षक कहता है कि बहन मैंने कुछ गलत बोला है क्या आपको। महिला गर्दन हिलाकर मना कर देती है। इसी दौरान टिकट निरीक्षक दपंती से लिए गए पैसे लौटा देता है। मामले में रेलवे अधिकारियों ने कुछ भी कहने से अभी इंकार किया है। किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई है। रेलवे के अधिकारियों ने आरोपी टिकट निरीक्षक को ड्यूटी से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed