फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   thunderstorm with rain and hail

Rewari News: अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि

Mon, 05 Jun 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 05 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
thunderstorm with rain and hail
बावल । रविवार सुबह मौसम ने फिर से करवट ली। सुबह चार बजे अचानक अंधड़ के साथ बारिश व ओलवृष्टि भी हुई। इससे बावल कस्बे के ग्रामीण इलाकों में पेड़ टूट कर गिर गए। रास्तों में पेड़ के टूटने से यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। ओलावृष्टि से गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में पश्चिमी शुष्क हवाएं अपने प्रभाव से संपूर्ण इलाके में तापमान में हल्की वृद्धि होने लगीं हैं और गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है। परंतु 5 जून को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन राजस्थान पर बनने की वजह से हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी और सीमित स्थानों पर 5-7 जून के दौरान तेज़ गति से हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी व बारिश की संभावना बन रही है। इस मौसम प्रणाली का हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर केवल आंशिक प्रभाव ही देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

दिखा बदलाव, ठंडा रहा नौतपा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मई में बड़े पैमाने पर रिकॉर्ड तोड़ बदलाव देखने को मिला है। कई बार ताे तापमान सामान्य से 10 डिग्री तक कम दर्ज किया गया है। इस दौरान नौतपा भी ठंडा ही रहा है। 25 मई से नौतपा शुरू हुआ और 2 जून तक सम्पूर्ण इलाके में तापमान सामान्य से कम ही रहा। नौतपा में 37 डिग्री से ज्यादा अधिकतम तापमान नहीं गया। बारिश की गतिविधियां होने के कारण मौसम सुहावना ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में छह डिग्री सेल्सियस गिरावट

हल्की बूंदाबांदी व ओलावृष्टि के चलते तापमान में भी छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं रविवार को अधिकतम 30.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed