फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three students succeeded in Graduate Pharmacy Aptitude Test

Rewari News: तीन विद्यार्थियों ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट में पाई सफलता

Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three students succeeded in Graduate Pharmacy Aptitude Test
फोटो : 13ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट में सफलता पाने पप विद्यार्थियों को बधाई देते कुलप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के तीन विद्यार्थियों ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट में सफलता पाई है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने रैंक धारक विद्यार्थियों कंचन (773), रजत (1744) और रितिका (10463) को बधाई दी। साथ ही सभी को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय शिक्षकों की शिक्षा पद्धति है। उन्होंने छात्रों की दृढ़ता और उत्कृष्टता की प्रशंसा की। उन्होंने फार्मास्युटिकल विज्ञान के भविष्य को आकार देने में ऐसी उपलब्धियों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को अपने कॅरिअर में उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कुलपति के हाथों सम्मान ने पुरस्कार विजेताओं को प्रेरित किया है। संस्थान ने सीखने और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है और यह सुनिश्चित किया है कि उसके छात्र राष्ट्रीय और वैश्विक मंचों पर उत्कृष्टता प्राप्त करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार ने भी विद्यार्थियों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। विभाग के अन्य संकाय सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed