Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three more accused arrested for supplying counterfeit products

Rewari News: नकली उत्पाद सप्लाई करने वाले तीन और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2026 09:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested for supplying counterfeit products
रेवाड़ी। क्रॉम्पटन और प्रेस्टीज कंपनियों के नकली उत्पाद सप्लाई करने के मामले में थाना शहर पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बिहार के मधुबनी जिले के गांव देपुरा निवासी अमरजीत कुमार, यूपी के गाजियाबाद निवासी सुनील और रेवाड़ी के मोहल्ला बाराहजारी निवासी चंद्रशेखर शामिल हैं। अमरजीत फिलहाल कोनसीवास रोड और सुनील में रह रहा था। इससे पहले दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, पंजाब के एसबीएस नगर निवासी सतविंद्र राणा ने शिकायत दी थी कि वह मोहाली की आरके एसोसिएट्स में परिचालन प्रबंधक हैं। उनकी फर्म को क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड और टीटीके प्रेस्टीज लिमिटेड के नकली उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार है। उन्हें सूचना मिली थी कि देवेंद्र कुमार नकली चिह्न लगाकर पानी की मोटर और मिक्सी असली बताकर बेच रहा है।
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने सर्कुलर रोड स्थित गर्ल्स स्कूल के सामने दबिश देकर देवेंद्र को पकड़ा। उसके वाहन से प्रेस्टीज के 32 मिक्सर ग्राइंडर, क्रॉम्पटन की 24 पानी की मोटरें और मिक्सी के 64 जार मिले। वह इनके बिल या अनुमति संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पहले देवेंद्र कुमार और विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया था। जांच में अमरजीत, सुनील और चंद्रशेखर की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed