Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A green area will be developed at the Garib Nagar

Rewari News: गरीब नगर प्रोसेसिंग साइट पर 6.85 लाख से विकसित होगा हरित क्षेत्र

Sun, 29 Nov 2026 10:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
A green area will be developed at the Garib Nagar
नगर पालिका धारूहेड़ा। संवाद
धारूहेड़ा। शहर में हरियाली बढ़ाने और कचरा प्रसंस्करण स्थल के आसपास पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका की ओर से गरीब नगर स्थित कचरा प्रसंस्करण स्थल पर हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इस योजना पर करीब 6.85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके तहत अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाने के साथ उनके लिए गड्ढे तैयार करने का कार्य भी किया जाएगा। योजना को अगले चार महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे कचरा प्रसंस्करण स्थल के आसपास हरियाली बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नगर पालिका की योजना के अनुसार प्रसंस्करण स्थल पर करीब 1880 गड्ढे तैयार किए जाएंगे। इनमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। पौधों के चयन में छायादार, सजावटी और पर्यावरण के लिहाज से उपयोगी प्रजातियों को शामिल किया गया है। सबसे अधिक संख्या फाइकस नूडा के पौधों की होगी। योजना के तहत 700 फाइकस नूडा के पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा 250 शीशम, 200 फिशटेल पाम और 150 नीम के पौधे भी लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार 120 गुलमोहर, 50 बरगद और 50 पीपल के पौधे भी लगाए जाएंगे। इनके अतिरिक्त कल्पवृक्ष, कदंब, कैसिया जैवानिका और फॉक्सटेल पाम सहित अन्य प्रजातियों के पौधे भी योजना का हिस्सा होंगे। अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाने का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली विकसित करने के साथ जैव विविधता को भी बढ़ावा देना है।

पौधों की देखभाल और सुरक्षा भी होगी जरूरी

प्रोसेसिंग स्थल पर पौधरोपण के बाद उनकी नियमित देखभाल सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। पौधों को समय पर पानी उपलब्ध कराने, उनकी सुरक्षा करने और सूखने वाले पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाने की व्यवस्था करनी होगी। विशेषकर गर्मी के मौसम में पौधों को सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसके लिए नियमित निगरानी और उचित रखरखाव जरूरी रहेगा।

कचरा प्रसंस्करण स्थल के आसपास हरित क्षेत्र विकसित होने से धूल और धूप के प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। वहीं, पेड़ बड़े होने के बाद क्षेत्र में छाया और हरियाली भी बढ़ेगी। योजना का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण और रखरखाव पर भी लगातार ध्यान दिया जाएगा।


वर्जन:

नगर पालिका की ओर से गरीब नगर स्थित कचरा प्रसंस्करण स्थल पर हरित क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इस योजना पर करीब 6.85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाने के साथ उनके लिए गड्ढे तैयार करने का कार्य भी किया जाएगा।

सुमित कुमार, सचिव, नगर पालिका धारूहेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed