फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three-day drama festival begins from March 9

Rewari News: तीन दिवसीय नाट्य उत्सव का आगाज 9 मार्च से

Thu, 07 Mar 2024 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three-day drama festival begins from March 9
रेवाड़ी। हरियाणा कला परिषद और शहर की सांस्कृतिक संस्था भरतमुनि कला केंद्र की ओर से बाल भवन में तीन दिवसीय हास्य नाट्य उत्सव का शुभारंभ 9 मार्च से होगा। संस्था की कार्यक्रम संयोजक हिमानी ने बताया कि उत्सव के प्रथम दिन दिनेश भारती की ओर से लिखित एवम डॉ. अंकुर खेर की ओर से निर्देशित नाटक द ग्रेट राजा मास्टर ड्रामा कंपनी का मंचन किया जाएगा। द्वितीय दिन 10 मार्च को चंद्रशेखर फंसालकर की ओर से लिखित और राम चरण की ओर से निर्देशित नाटक टैक्स फ्री का मंचन होगा। तृतीय दिन 11 मार्च को मोहन महर्षि द्वारा लिखित व मदन डागर की ओर से निर्देशित नाटक राजा को रसोई का मंचन होगा। संस्था के सचिव डॉ. अंकुर ने बताया कि 3 दिवसीय नाट्य उत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्रथम दिन लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक कोसली मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, वीरेंद्र यादव जिला बाल कल्याण अधिकारी, वरिष्ठ रंगकर्मी सतीश मस्तान विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्सव का आगाज करेंगे। उत्सव के दूसरे दिन पूनम यादव, चेयरमैन नगर पालिका मुख्य अतिथि होंगी। अनिल कौशिक युवा कौशल विभाग के सांस्कृतिक अधिकारी अनिल मोरवाल, कार्यक्रम अधिकारी बाल भवन विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उत्सव के समापन अवसर पर सुनील मूसेपुर, समाजसेवी व भाजपा नेता कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप शिरकत करेंगे। वहीं, वंदना पोपली, प्रदेश प्रवक्ता बीजेपी विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed