{"_id":"63e2918321ab8227ca0fc2a9","slug":"three-accused-arrested-in-the-case-of-robbery-of-seven-lakh-rupees-from-sanitary-trader-rewari-news-c-17-1-59702-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सेनेटरी व्यापारी से सात लाख रूपये की लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सेनेटरी व्यापारी से सात लाख रूपये की लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर की नई अनाज मंडी में हार्डवेयर एवं सेनेटरी व्यापारी के परिवार को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर सात लाख रुपये लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी चांदपुर की ढ़ाणी निवासी रवि, गांव बिठवाना निवासी नीरज और गांव भवाड़ी निवासी कपिल उर्फ बिल्ला है। जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि नई अनाज मंडी में हार्डवेयर एवं सेनेटरी का काम करने वाले व्यापारी देवदत्त 29 जनवरी की रात दुकान बंद करने के बाद ऊपर ही बने मकान में टीवी देख रहे थे। इसी दौरान हथियारबंद तीन आरोपी घर के अंदर घुस गए थे। आरोपियों ने उनके बेटे नवीन पर पिस्तौल की बट से हमला कर घायल कर दिया और सभी को बंधक बना एक कमरे में बंद कर दिया था। आरोपी घर से सात लाख रुपये लूट ले गए थे। आरोपियों ने जाते समय सभी के मोबाइल छीन लिए थे। बाद में आरोपी मोबाइल दुकान के बाहर फेंक कर फरार हो गए थे। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने देवदत्त की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम तीन बदमाशों चांदपुर की ढ़ाणी निवासी रवि, गांव बिठवाना निवासी नीरज और गांव भवाड़ी निवासी कपिल उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से दो देसी पिस्तौल व 15 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने वारदात से पहले व्यापारी के घर और दुकान की रेकी की। उसके बाद वारदात की थी। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी हुई है।