{"_id":"61f43360cd96564abf763184","slug":"three-accused-arrested-for-robbing-by-giving-lift-rewari-news-rtk636877135","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कार में लिफ्ट देकर अपहरण करने और मारपीट कर एटीएम कार्ड से नकदी निकलवाने वाले गिरोह के एक सदस्य को अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) धारूहेड़ा ने गिरफ्तार किया। आरोपी जिले के गांव सुधराणा निवासी सुनील है। दूसरी ओर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने भी मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देकर चाकू के बल पर बैग छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि राजस्थान के लिए नीमराणा निवासी संजीव कुमार को दस दिसंबर 2021 को बदमाशों ने कार में लिफ्ट देकर मारपीट की थी और एटीएम कार्ड छीन लिया था। आरोपियों ने पिन नंबर पूछ कर उनके खाते से रुपये निकाल लिए थे और सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गए थे। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सुधराणा निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त सैंट्रो कार बरामद कर ली है।
उधर, दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि गांव डूंगरवास निवासी दीपक 24 सितंबर 2021 की रात को कंपनी से लौट रहा थे। फ्लाईओवर के निकट मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें लिफ्ट दी थी और रास्ते में नकदी, बैग व मोबाइल छीन लिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ में चाकू मार कर घायल कर दिया था। पुलिस ने जांच के बाद राजस्थान के जिला अलवर के गांव मोथुका निवासी योगेश व गांव कुलताजपुर निवासी नितिन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने अदालत से रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।