फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three accused arrested for buying and selling stolen oil from petroleum pipeline

पेट्रोलियम पाइपलाइन से चोरी का तेल खरीदने व बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Aug 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for buying and selling stolen oil from petroleum pipeline
रेवाड़ी। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड की मुद्रा-दिल्ली पाइप लाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी करने के मामले में सीआईए धारूहेड़ा ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के गांव मोहम्मदपुर निवासी पवन, गांव नरसिंहपुर निवासी देशराज उर्फ देसी व नकुल भेदी के रूप में हुई है। तीनों आरोपी चोरी किया तेल आगे बिकवाने में आरोपियों की मदद करते थे। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी दिल्ली नांगलोई की अमर कॉलोनी निवासी दिनेश राठी व जिला झज्जर के गांव आसौदा निवासी नरेंद्र उर्फ अन्ना सहित 11 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जनवरी में सीआईए धारुहेड़ा पुलिस ने पेट्रोलियम पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार करके कब्जे से दो बड़े और दो छोटे टैंकर सहित 7 गाड़ियां, 1 पंप मशीन व 1 मोटर बरामद की थी। पुलिस ने सोनीपत जिले के गांव चटिया देवा निवासी रवि कुमार उर्फ कर्ण, सोनीपत जिले के सलीमपुर निवासी हरीश उर्फ मिस्त्री व अनिल उर्फ सोनू, सोनीपत के विकास नगर निवासी रवींद्र उर्फ बल्लू उर्फ चिरकुट, दिल्ली के लाडपुर कंझावला निवासी विजय उर्फ अजय उर्फ भोला, सोनीपत जिले के गांव नाहरा निवासी बिंद्र, यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के मुकंदपुर निवासी सूरज व सन्नी, यूपी के बागपत जिले गांव भगोठ निवासी मनीष उर्फ सुंड को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने 28 जुलाई को दिल्ली नांगलोई की अमर कॉलोनी निवासी दिनेश राठी व जिला झज्जर के गांव आसौदा निवासी नरेंद्र उर्फ अन्ना को गिरफ्तार कर लिया था। दिनेश राठी गिरोह का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने जांच के बाद तीन और आरोपी गुरुग्राम के गांव मोहम्मदपुर निवासी पवन, गांव नरसिंहपुर निवासी देशराज उर्फ देसी व नकुल भेदी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी गिरोह के सदस्यों के साथ मिल कर पाइपलाइन से चोरी किया गया तेल आगे बिकवाने में मदद करते थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीनों आरोपियों को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed