फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Those who have got two family IDs while living in the same house can now merge them again

Rewari News: एक घर में रहते हुए दो फैमिली आईडी कराने वाले अब वापस से करा सकते हैं मर्ज

Tue, 08 Apr 2025 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Those who have got two family IDs while living in the same house can now merge them again
पीपीपी के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला शहर के वार्ड 4 में लोगों से बातचीत करते हुए। स्रोत : - फोटो : बच्चों से बात करते बीईओ दाताराम।
रेवाड़ी। परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने शहर के वार्ड 4 में कष्ट निवारण व जनसंपर्क कैंप लगाया। सतीश खोला ने जानकारी दी है कि जिन परिवारों ने एक घर में रहते हुए अपनी अलग-अलग आईडी करवा ली थी, अब वो एक करना चाहते हैं उसका भी प्रावधान शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन

मर्ज मॉड्यूल एक निश्चित मामले के लिए लाइव होने जा रहा है, इसका परीक्षण करवा लें। वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नगर पार्षद ओमप्रकाश सैनी, मोहन तिवारी, महेश राजा, प्रेम कौशिक, सुरेंद्र शर्मा, जगन समेत सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। 250 से ज्यादा उपस्थित नगरवासियों को सरकारी योजनाओं के साथ जोड़ा।
विज्ञापन


सतीश खोला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने फैमिली आईडी को नागरिकों के अनुसार सरल बना दिया है एक दर्जन से ज्यादा योजनाओं की पूरी जानकारी वार्डवासियों की दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल्द ही महिलाओं की लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने वाले हैं इसलिए सभी महिलाएं अपनी फैमिली आईडी के साथ बैंक खाता जल्द जुड़वाए क्योंकि यह योजना डीबीटी के माध्यम से ही चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने अपनी एक घर में रहते हुए अलग-अलग आईडी करवा ली थी अब वो एक करना चाहते हैं उसका भी प्रावधान शुरू कर रहे हैं। मर्ज मॉड्यूल एक निश्चित मामले के लिए लाइव होने जा रहा है, इसका परीक्षण करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
इन मानदंडों की होगी जांच
-चाइल्ड पीपीएन के सभी सदस्यों की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

-सदस्यों से पूछा जाएगा कि क्या वे अभिभावक परिवार में जा रहे हैं।

-यदि सदस्य सहमत हैं, तो मूल परिवार में चले जाएं और मामले को स्वीकृति के लिए एफसीपी को भेजा जाएगा।

-मूल परिवार में कम से कम एक सदस्य 18 वर्ष से अधिक आयु का होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed