फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   This season's record of maximum temperature broken again

Rewari News: अधिकतम तापमान का टूटा इस सीजन का फिर टूटा रिकॉर्ड

Thu, 27 Mar 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
This season's record of maximum temperature broken again
दोपहर के समय धूप अधिक होने की वजह से कोर्ट रोड पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को शपथ दिलातीं प्राचार्य डॉ.दीपाली गुप्ता व डॉ.सबीहा रहमानी।
रेवाड़ी। बुधवार को इस सीजन का अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड फिर टूट गया। एक डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने की वजह से बाजारों में भी चहल पहल कम दिखाई दे रही है। दोपहर के समय सड़कें भी सुनसान दिखाई देती हैं। ऐसे में लोग घरों में रहना ही उचित समझ रहे हैं। फिलहाल आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान अब 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। वर्तमान परिदृश्य में दिन में सूर्य देव की चटक और चमकदार धूप खिली रहने और पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, अभी भी सुबह-शाम ठंड बनी हुई हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों का करना है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। संपूर्ण इलाके में तापमान में उछाल और धीरे-धीरे गर्मी अपने पैर पसारने लगी हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में किसी भी मौसम प्रणाली का असर न होने से सम्पूर्ण इलाके में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है साथ ही लगभग एक पखवाड़े से पहले ही एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। जलवायु परिवर्तन का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम चक्र में बदलाव देखने को मिल रहा है। मार्च में मौसम सुहावना बना रहता है। अप्रैल के पहले पखवाड़े के अंत में आमतौर पर गर्मी अपने रंग दिखाने लगती है, मगर इस साल मार्च में ही तापमान 39 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed