फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   This season's dense fog, visibility remained zero

Rewari News: इस सीजन का घना कोहरा छाया, दृश्यता रही शून्य

Sun, 14 Jan 2024 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
This season's dense fog, visibility remained zero
रेवाड़ी। जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार की सुबह सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा। जिससे दृश्यता शून्य के करीब रही। वाहन चालकों को 5 मीटर आगे देखना भी मुश्किल हो गया था। इससे वाहनों की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लग गया। रविवार को दिन में कंपकंपा देने वाली सर्दी रही और शाम होते-होते इसमें और इजाफा हो गया। बावल स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में लगे ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम के अनुसार अधिकतम तापमान 19.0 व न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पहले से ही जारी किया हुआ था कोहरे को लेकर येलो अलर्ट:
मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से पहले से कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन शनिवार की शाम को ओस पड़ने के कारण शहर की सड़कों पर रात को ही धुंध दिखाई देने लग गई थी। इससे अनुमान लगाया गया कि सुबह के समय भी धुंध का असर रहेगा। रविवार की सुबह सबसे घना कोहरा छाया। बाहरी एरिया में तो पिछले एक सप्ताह से ही धुंध की सफेद चादर दिखाई दे रही थी, लेकिन पिछले दो दिनों में कोहरे के आघोष में शहर की सड़कें भी लिपटी नजर आई।
विज्ञापन

गेहूं में बीमारी का खतरा:

शनिवार को धूप नहीं निकलने के कारण गेहूं की फसल पर पीला रतुआ का प्रकोप शुरू हो गया है। लगातार पाला जमने से अब फसलों में नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। शीतलहर का असली प्रकोप अब शुरू होने लगा है। एक दिन की धूप के बाद सूखी ठंड ने अपना रंग जमाना शुरू कर दिया है। सुबह के समय खेतों में पाला जमा देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई। अगेती सरसों की फसल को इससे काफी नुकसान हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार किसानों को फसलों की हल्की सिंचाई नियमित रूप से करनी चाहिए। गेहूं की प्रभावित फसल पर विशेषज्ञ की सलाह पर दवा का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से अभी राहत नहीं : मौसम विशेषज्ञ
हालांकि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र बावल में व्यक्तिगत तौर पर तापमान की रीडिंग ली जाती है, उसमें रविवार को सुबह के समय 4.0 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज किया गया था जबकि दोपहर 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन से धूप खिलने से दिन में थोड़ी राहत मिल रही है। दिन का तापमान 21.0 डिग्री से गिरकर 19.0 डिग्री पर आ गया है। सुबह के समय खेतों में फसल व सब्जियों के पत्तों पर ओस की बूंदें जमा हो गई। कई जगह तो घास पर पाले की हल्की सफेद चादर भी छाई देखी गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कड़ाके की ठंड से अभी राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed