फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Third conference of Asha Workers Union on 14th

Rewari News: आशा कार्यकर्ता यूनियन का तीसरा सम्मेलन 14 को

Thu, 11 Jul 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 11 Jul 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Third conference of Asha Workers Union on 14th
रेवाड़ी। आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा का जिला रेवाड़ी का तीसरा जिला सम्मेलन 14 जुलाई को सुबह 10 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क रेवाड़ी में आयोजित किया जाएगा। इसमें आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विचार किया जाएगा। आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। सम्मेलन यूनियन की राज्य प्रधान राजबाला यादव व केन्द्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी के जिला अध्यक्ष कामरेड बलराम की देखरेख में सम्पन्न होगा।
विज्ञापन


यह जानकारी यूनियन की जिला सचिव संतोष यादव ने दी। बताया कि आशा कार्यकर्ता को वर्तमान में काफी समस्याओं और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें रात दिन काम करने पर मजबूर किया जाता है। मानदेय के नाम पर मामूली राशि दी जाती है। उन्होंने मांग की कि आशा कार्यकर्ताओं को पक्का कर्मचारी घोषित करके कम से कम 28000 रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए। आशा कार्यकर्ताओं की कोई पदोन्नति नहीं है इसलिए एएनएम के 25 प्रतिशत पद आशा कार्यकर्ताओं से भरे जाएं।
विज्ञापन


जिला सचिव संतोष यादव ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को दिन में विभाग के बहुत से कामों के लिए व रात को भी प्रसूता महिला के साथ अस्पताल में आना पड़ता है यहां बैठने तक की व्यवस्था नहीं होती। इसलिए आशा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं के लिए अलग से आराम गृह अलाॅट किए जाएं। उन्होंने बताया इसी तरह की अन्य बहुत सी मांगों व समस्याओं के खिलाफ इस सम्मेलन में आवाज उठाई जाएगी। सम्मेलन की तैयारियां पूरे जोर से चल रही है। सम्मेलन में जिला भर से सैकड़ों आशा कार्यकर्ता भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed