फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Thieves broke the lock of a locked house and committed theft; they also made off with a neighbor's bike.

Rewari News: बंद मकान का ताला तोड़कर की चोरी, पड़ोसी की बाइक भी ले गए चोर

Fri, 12 Jun 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 12 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of a locked house and committed theft; they also made off with a neighbor's bike.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर।
रेवाड़ी। शहर के गुलाबी बाग क्षेत्र में चोर बंद मकान का ताला तोड़कर गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान समेट ले गए। घटना के समय घर के सदस्य झज्जर जिले में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन

पीड़ित रितिक ने बताया कि उनके पिता भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में कार्यरत हैं और वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं। 9 जून को उनके पिता ड्यूटी पर थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य झज्जर स्थित रिश्तेदार के घर गए हुए थे।
विज्ञापन

10 जून की शाम जब वे वापस घर लौटे तो मकान का मुख्य गेट सही मिला लेकिन अंदर पहुंचने पर गैलरी और कमरों की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे।
घर की जांच करने पर पता चला कि चोर सोने-चांदी के आभूषण, करीब 15 हजार रुपये की नकदी, दुल्हन का लहंगा और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। रितिक ने बताया कि उनकी बहन की शादी इसी वर्ष 5 फरवरी को हुई थी और शादी का लहंगा व अन्य सामान घर में रखा हुआ था, जिसे भी चोर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो युवक चोरी के बाद घर से निकलते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के अनुसार 10 जून की रात करीब 1:25 बजे एक युवक खाली हाथ आगे चलता नजर आता है, जबकि दूसरा युवक कंधे पर बैग लटकाए उसके पीछे चलता दिखाई देता है।
कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद बैग वाला युवक गली में खड़ी पड़ोसी की मोटरसाइकिल उठाकर उस पर सवार हो जाता है और धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए वहां से भाग जाता है। इससे स्पष्ट है कि आरोपी पैदल आए थे और चोरी के बाद बाइक का इस्तेमाल कर मौके से भाग निकले।

सूचना मिलने पर रामपुरा थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed