फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There will be a direct fight between Satyendra and Saurabh for the prime post

Rewari News: प्रधान पद के लिए सत्येंद्र और सौरभ के बीच रहेगी सीधी टक्कर

Thu, 15 Dec 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
There will be a direct fight between Satyendra and Saurabh for the prime post
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्वाचन अधिकारियों की टीम द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के दिन ही परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार पांच पदों के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं। इस चुनाव में मुख्य रूप से प्रधान के बीच की टक्कर बनी रहती है। इस बार सत्येंद्र यादव और सौरभ राव की सीधी टक्कर है। इसके साथ ही उप प्रधान पद पर तीन, सचिव पद पर दो, सह सचिव पद पर पांच तथा कोषाध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव अधिकारी धर्म सिंह यादव एवं निर्वाचन टीम के सदस्य सतीश डागर, अश्वनी तिवारी, शमशेर सिंह यादव, सुरेश राव, नरेश यादव व चंदन यादव ने चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी की। प्रत्येक मतदाता को अपने साथ पहचान पत्र लाना अनिवार्य है तथा मतदाताओं को तीन बूथ में अपने मत क्रमांक के अनुसार मताधिकार का प्रयोग करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे रहेगी मतदान की व्यवस्था
बूथ नंबर एक में वोटर लिस्ट के क्रमांक एक से लेकर 600 तक मतदाता शामिल हैं। बूथ नंबर दो के लिए वोटर लिस्ट के अनुसार 601 से 1100 के मतदाता शामिल हैं, जबकि बूथ नंबर तीन के लिए 1101 से लेकर 1691 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान में 32 मतदाताओं ने अपना जिला बार एसोसिएशन में ना करने का आवेदन किया हुआ है जिसके तहत अब केवल 1659 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

खूब किया है प्रचार-प्रसार
जिला बार एसोसिएशन में पांच पदों के लिए खड़े प्रत्याशियों ने कोर्ट परिसर के आसपास के क्षेत्र में पोस्टर से अपना प्रचार-प्रसार किया हैं। बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाकर प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया है। राजीव गांधी चौक को पूर्ण रूप से फ्लेक्स से भर दिया गया है। सचिवालय की ओर जाने वाली सड़क पर पोस्टर लगाकर पूरी सड़क के दोनों तरफ से ढक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed