{"_id":"662194fa06083d6432063714","slug":"there-was-a-queue-of-tractor-trolleys-outside-the-market-till-evening-rewari-news-c-198-1-rew1001-203421-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मंडी के बाहर शाम तक ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की लगी रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मंडी के बाहर शाम तक ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की लगी रही कतार
Fri, 19 Apr 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी अनाज मंडी में वीरवार को 630 से अधिक किसानों के गेट पास काटे गए। करीब 11 हजार क्विंटल सरसों खरीदी गई। मंडी के बाहर शाम तक ट्रैक्टर-ट्राॅलियों की कतार लगी रही। वेयर हाउस कॉरपोरेशन की ओर से अभी तक एक लाख 40 हजार क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है।
कोसली और बावल अनाज मंडियों में उठान की समस्या बनी हुई है। मंडी में वीरवार को फूड एंड सप्लाई विभाग की ओर से 3 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया। मंडी में अब तक 72 हजार क्विंटल गेहूं की 2275 रुपये एमएसपी पर सरकारी खरीद हो चुकी है। उठान में तेजी लाने के प्रयास किया जा रहे हैं। यदि कोई किसान किसी कारण से आपने शेड्यूल में सरसों नहीं बेच पाया है, तो वह 20 अप्रैल को फसल बेच सकता है।
कई किसान ऐसे हैं जो अपनी फसल नहीं बेच पाए हैं। प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी ने किसानों से आह्वान किया कि वे सरसों की फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके जिस दिन उनके गांव का नंबर हो उसी दिन सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन ई-खरीद में मेरी फसल मेरा ब्योरा पर करवाया है, केवल वही किसान सरसों लेकर आएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गेट पास कटवाने के लिये किसान आधार कार्ड अवश्य लाएं।
विज्ञापन
इंसेट
इन गांव की खरीदी जाएगी फसल
आज जड़थल, साल्हावास, आसियाकि टप्पा जडथल, खिजूरी निखरी, रालियावास, डूंगरवास, मुण्डियाखेडा, लाधूवास गुर्जर, काठूवास, माजरी दूदा, घटाल महनियावास, गढी अलावलपुर, हांसाका, सुलखा, कमालपुर, बावल गांव, जमालपुर, मालियाकी, सैदपुर, चांदावास, मोहदीनपुर, गादला, चौकी नंबर 2 की सरसों की फसल खरीदी जाएगी। यदि कोई किसान किसी कारण से शेल्यूल में सरसों नहीं बेच पाया है तो वह किसान शनिवार 20 अप्रैल को अपनी फसल बेच सकता है।