फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There is no water tank at some places and no water at the toilets.

Rewari News: शौचालयों पर कहीं टंकी तो कहीं पानी नहीं

Fri, 16 Feb 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 16 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
There is no water tank at some places and no water at the toilets.
रेवाड़ी। शौचालय के उपर से गुजरता बिजली का तार। संवाद
रेवाड़ी। शहर के सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति खराब है। कहीं पानी की टंकी नहीं तो कहीं टंकी है लेकिन उसमें पानी नहीं है। सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इसकी वजह से अधिकतर सार्वजनिक शौचालय गंदगी से अटे पड़े हैं। बदबू की वजह से उसके नजदीक से गुजरना भी मुश्किल होता है।
विज्ञापन

नगर में लाखों की लागत से 12 सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। देखरेख के अभाव में इन शौचालयों की स्थिति खराब होती जा रही है। कहीं शौचालय पर पानी की टंकी नहीं रखी गई है तो कहीं टंकी है लेकिन उसमें पानी नहीं है। नगर परिषद प्रशासन स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक तो करता है लेकिन शौचालयों की दशा सुधारने पर उसका ध्यान नहीं है। शहर में रोजाना ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें नगर परिषद के शौचालयों का प्रयोग करने के बारे में सोचना पड़ता है। शौचालय गंदगी से अटे पड़े हैं। कुछ वर्ष पहले नगर परिषद की ओर से भाड़ावास गेट के समीप, नया बाजार, नेहरू पार्क के समीप सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया था। अब इसकी हालत खस्ता है। शौचालयों के निर्माण पर लाखों खर्च के बाद भी पानी की व्यवस्था और सफाई का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिकतर शौचालयों में टोटी ही गायब हैं। कुछ स्थानों पर बनाए गए सार्वजनिक शौचालय के पास ही बिजली के तार नीचे लटके हुए है जिससे हादसे का डर बना रहता है।
विज्ञापन

गंदगी से अटे पड़े शौचालय

क्षेत्र में बाहर से हजारों की संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। अगर महिलाओं को जरूरत महसूस हो तो उन्हें परेशानी होती है। क्योंकि अधिकतर सार्वजनिक शौचालय गंदगी से अटे पड़े हैं जिससे बदबू फैली रहती है। शहर में महिलाओं के लिए अलग से कोई शौचालय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

वर्जन :
शौचालयों की व्यवस्था सुधारने को लेकर कर्मचारी काम कर रहे हैं। जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करत दी जाएगी।- पूनम यादव, चेरयपर्सन, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed