{"_id":"65a4142d3e0e55bb8e0c2956","slug":"there-is-no-other-service-greater-than-social-service-laxman-singh-yadav-rewari-news-c-198-1-rew1001-8560-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजसेवा से बढ़कर दूसरी कोई सेवा नहीं: लक्ष्मण सिंह यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजसेवा से बढ़कर दूसरी कोई सेवा नहीं: लक्ष्मण सिंह यादव
Sun, 14 Jan 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 14 Jan 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
गांव नेहरुगढ में विवेकानंद जयंती के अवसर रन फॉर राम शॉर्ट मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते
कोसली। नाहड़ खंड के गांव नेहरुगढ़ में रविवार को विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट द्वारा विवेकानंद जयंती के अवसर पर रन फॉर राम शॉर्ट मैराथन, गांव झाड़ौदा में स्वास्थ्य जांच शिविर और जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि समाजसेवा से बढ़कर दूसरी कोई सेवा नहीं है, मानवीयता के नाते हम सबका यह कर्तव्य बनता है कि हमें जरूरत मंद की सेवा के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट इन कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रहा है। उन्होंने सराहनीय योगदान के लिए ट्रस्ट के सचिव डॉ. नीरज आजाद और कोषाध्यक्ष मनोज यादव को बधाई दी।
इससे पहले मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह यादव ने कोसली क्षेत्र की युवा एचसीएस अधिकारी सपना यादव सहित अन्य मेहमानो की गरिमामयी उपस्थिति में रन फॉर राम शॉर्ट मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के बताए सन्मार्ग के रास्ते पर चलते हुए नेहरूगढ़ मोड़ से लेकर झाड़ोदा मोड़ तक दौड़ लगाई।
विज्ञापन
इस अवसर पर आशीष प्रजापत सरपंच नेहरूगढ़ ,हवलदार ब्रह्मप्रकाश यादव भारतीय थल सेना के अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक सिल्वर मेडल विजेता और राष्ट्रीय वालीबॉल कोच पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे।
इसके उपरान्त विवेकानंद जयंती के मौके पर गांव झाड़ोदा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को ट्रस्ट की तरफ से साइकिल ईनाम दी गई तथा बाकी भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बैग तथा स्वामी विवेकानंद की पुस्तक दी गई।
विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट द्वारा मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बालाजी हॉस्पिटल, पश्चिम विहार के प्रमुख डॉक्टर्स की टीम और सेंटर फॉर साइट हॉस्पिटल, रेवाड़ी की टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए निःशुल्क दवा वितरित की। जिसमें अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कोसली क्षेत्र की युवा बेटी एचसीएस अधिकारी सपना यादव उपस्थित रही। कार्यक्रमों के अंत में ट्रस्ट के सचिव डॉ. नीरज आजाद यादव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर ब्लॉक समिति नाहड़ के चेयरमैन एडवोकेट दुष्यंत यादव, द्रोणदेव यादव कोसली, महेश यादव, इंद्रजीत सरपंच झाड़ौदा सहित क्षेत्र की सरदारी उपस्थित रही।