फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There is a need for change in society for women empowerment: Sunita

महिला सशक्तीकरण के लिए समाज में बदलाव की जरूरत : सुनीता

Tue, 17 Dec 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
There is a need for change in society for women empowerment: Sunita
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला पुलिस की ओर से शिशुशाला राजकीय हाई स्कूल में विद्यार्थियों और कर्मचारियों को महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध, साइबर अपराध, गुड टच, बैड टच, पॉक्सो एक्ट, डायल 112 व दुर्गा शक्ति एप के बारे में बताया गया। साथ ही बचाव की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर दुर्गा शक्ति इंचार्ज एएसआई सुनीता देवी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण को साकार रूप देने के लिए समाज में व्यापक बदलाव की जरूरत है। आज के समय बेटियां किसी भी तरह से पीछे नहीं हैं और समाज को अपनी सोच बदलनी होगी। महिला सशक्तीकरण का यह मूल ध्येय है कि वह अपने अधिकारों के साथ अपने ऊपर होने वाले अत्याचार का विरोध करें। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से जुड़े सुरक्षा के मामलों की भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को महिलाओं, बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध और बचाव की जानकारी दी। अपराधों के लिए कानून में दिए गए प्रावधानों व सजा के बारे में भी बताया गया। पुलिस टीम ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। महिला थाना, डायल 112 व दुर्गा शक्ति एप पीड़िता की मदद के लिए है। महिलाएं कभी भी अपनी शिकायत इन पर दे सकती हैं। कहीं भी मनचलों व असामाजिक तत्वों द्वारा परेशान करने या कहीं भी जमावड़ा रहने पर इसकी जानकारी पुलिस को दें। पुलिस द्वारा मनचलों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed