फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The youth planted trees in the village Pithadwas

Rewari News: गांव पीथड़ावास में युवाओं ने किया पौधरोपण

Sun, 13 Jul 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 13 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The youth planted trees in the village Pithadwas
फोटो : 3गांव पीथड़ावास में पौधरपोपण करते गणमान्य। स्रोत : ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी सतीश यादव के नेतृत्व में गांव पीथड़ावास में युवाओं ने पीपल और बरगद के पौधे लगाकर उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर मोहित कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में युवाओं ने पौधरोपण कर सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि पीपल व बरगद के पेड़ ऑक्सीजन के बड़े स्रोत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर पीपल व बरगद के पौधे अधिक से अधिक संख्या में लगाने की अपील की। उन्होंने बताया कि जागरूक युवाओं की टीम पौधों की सुरक्षा के लिए तार, बाड़ लगाकर सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास करती है ताकि पशु पौधों को क्षतिग्रस्त न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण प्रेमी हुकम चंद एडवोकेट ने कहा कि आज के लगाए गए पौधे कुछ वर्ष बाद पेड़ के रूप में निश्चित रूप से जीव जंतुओं व प्राणियों को लाभ पहुंचाएंगे। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम मुहिम से जुड़कर कम से कम एक पौधा जरूर लगाने की अपील की।


इस अवसर पर सुजीत कुमार यादव, समाजसेवी अमृत कुमार, प्रवक्ता यशवंत राव, अध्यापक मुकेश कुमार, महेश कुमार, चंचल राव, नीरज यादव, विजय पाल हवलदार व लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed