फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The youth injured in the fight died

Rewari News: मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम

Sat, 31 May 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 31 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The youth injured in the fight died
फोटो : 23नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कुतुबपुर में 24 मई को दो युवकों में हुए हमले में गंभीर रूप से घायल एक युवक नमन की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में रामपुरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
कुतुबपुर निवासी नितेश ने रामपुरा पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 24 मई की शाम उसका दोस्त कुतुबपुर निवासी नमन उसके पास आया था। इसके बाद वह और नमन स्कूटी से फ्लाईओवर के नीचे से नाईवाली चौक की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कुतुबपुर निवासी चार युवकों ने आगे खड़े होकर स्कूटी रुकवा ली। युवकों ने नमन और उसके ऊपर डंडे से हमला कर दिया। नमन जान बचाकर भागने लगा तो इन लोगों ने उस पर सुए से वार कर दिए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में नमन को गंभीर चोटें आई थीं। रामपुरा पुलिस ने 25 मई को नितेश के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
अस्पताल में उपचार के दौरान वीरवार की रात नमन ने दम तोड़ दिया। थाना रामपुरा के प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed