{"_id":"68ee93aa2d6157bbf60fdbde","slug":"the-utensils-market-will-shine-on-dhanteras-rewari-news-c-198-1-fth1001-227479-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धनतेरस पर चमकेगा बर्तन का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धनतेरस पर चमकेगा बर्तन का बाजार
Tue, 14 Oct 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 8भाड़ावास मार्ग पर स्थित एक बर्तन की दुकान। संवाद
रेवाड़ी। धनतेरस को लेकर बाजार की रौनक बढ़ गई है। जगह-जगह बर्तन की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने बेहतर कारोबार की उम्मीद में पीतल, तांबे और स्टील के बर्तनों का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। आकर्षक थालियों, लोटे, कलश, दीये और भगवान की मूर्तियों का ऑर्डर दिया है। धनतेरस के दिन इनकी बिक्री सबसे अधिक होती है।
बर्तन व्यापारी अंशुल और राजपाल ने बताया कि इस बार त्योहार में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। मौजूदा समय में बाजार में उत्साह पहले से ज्यादा देखने को मिल रहा है। त्योहार को देखते हुए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नई-नई स्कीमें और छूट की भी तैयारी कर ली हैं।
पारंपरिक सामान के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन के बर्तनों की भी मांग रहती है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई दुकानों पर विशेष स्कीमें और छूट की तैयारी भी की गई है। इसके साथ ही ग्राहकों की बदलती पसंद को देखते हुए इस बार बाजार में पारंपरिकता और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। त्योहार को लेकर बाजारों में उत्साह और रौनक लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
व्यापारी रामकुमार, सुनील और विकास का कहना है कि धनतेरस को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन धातु की वस्तुएं खरीदने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इसी परंपरा के चलते बाजार में पीतल और तांबे के बर्तनों की मांग सबसे अधिक देखी जा रही है।
धनतेरस पर पारंपरिक बर्तनों की खरीदारी तो हर साल होती है, लेकिन इस बार आधुनिक डिजाइन और स्टाइलिश बर्तनों की डिमांड भी तेजी से बढ़ी है। युवा पीढ़ी विशेष रूप से डिजाइनर स्टील और तांबे के बर्तनों को पसंद कर रही है, जिससे बाजार में नए पैटर्न और आकर्षक डिजाइनों का स्टॉक तैयार किया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
जीएसटी कटौती से बर्तनों की बिक्री बढ़ी
पूजा-पाठ के लिए पीतल और कांसे के बर्तनों की भी खूब मांग है। इस बार सरकार द्वारा जीएसटी दर में कटौती की गई है, जिससे बर्तनों के दाम पिछले साल की तुलना में कम हो गए हैं। पहले जहां इन पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता था, अब यह घटकर 5 प्रतिशत रह गया है। इससे ग्राहकों को कीमत में 10 से 15 प्रतिशत तक की राहत मिल रही है। बर्तन कारोबारियों ने बताया कि धनतेरस के मौके पर पारंपरिक धातुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है, इसलिए इस बार पीतल, कांसा और तांबे के बर्तनों की विशेष रेंज स्टॉक में रखी गई है। कारोबारियों का कहना है कि इस बार बाजार में काफी रौनक है।
--
बर्तनों के भाव (प्रति किलो)
बर्तन - -मूल्य (रुपये प्रति किलो)
स्टील थाली-- 300
पीतल बर्तन-- 800
कांसा बर्तन-- 1000-- 1500

स्टील थाली
पीतल बर्तन
कांसा बर्तन