{"_id":"68bb2b2136e43977ed06e817","slug":"the-team-reached-agra-to-participate-in-the-national-convention-rewari-news-c-198-1-rew1001-225223-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए आगरा पहुंचा दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए आगरा पहुंचा दल
Fri, 05 Sep 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 16बस स्टैंड से आगरा के लिए निकलता दल। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। भारत रक्षा मंच के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को रेवाड़ी से प्रदेश अध्यक्ष सुनीता गुड़ियानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का दल आगरा पहुंचा।
रेवाड़ी से हरियाणा रोडवेज की बस सुबह 6 बजे रवाना हुई। कई कार्यकर्ता अपने वाहनों से भी पहुंचे। अधिवेशन में महिलाओं की अच्छी-खासी संख्या रही।
सुनीता गुड़ियानी ने बताया कि यह राष्ट्रीय अधिवेशन 7 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। मंच की ओर से रहने और खाने की व्यवस्था निशुल्क की गई है। अधिवेशन का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना तथा युवाओं और समाज में राष्ट्रप्रेम और समर्पण की भावना को जागृत करना है।
कार्यक्रम में भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण जटिया, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विचारक गोविंदाचार्य सहित कई सांसद और विधायक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर परदल में रमेश मीणा, राममेहर, बीडी अग्रवाल, कृष्ण कुमार, रामनिवास, हरिसिंह, राव रणवीर सिंह, अभय सिंह, शिंभू सिंह चौहान, धर्मवीर यादव, जसवंत सिंह, प्रताप सिंह, बलबीर सिंह, अरुण यादव, योगेश कुमार, रामबीर, सुभाष,भतेरी यादव, बिमला शर्मा, किरण शर्मा आदि शामिल हैं।