फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The staging of Ramlila will begin in the Railway Colony on October 10.

Rewari News: रेलवे कॉलोनी में 10 अक्तूबर से शुरू होगा रामलीला का मंचन

Mon, 31 Aug 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 31 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The staging of Ramlila will begin in the Railway Colony on October 10.
रेवाड़ी। रेलवे कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर में रेलवे नाट्य क्लब की ओर से 66वीं रामलीला उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ रामलीला के नियमित पूर्वाभ्यास का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस दौरान वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करने के साथ ही रामलीला उत्सव को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

क्लब के सचिव एवं निर्देशक केके सक्सेना ने बताया कि शहर में होने वाली प्रमुख रामलीलाओं में रेलवे कॉलोनी की रामलीला शामिल है। इसका शुभारंभ केएल वर्मा ने वर्ष 1961 में किया था और लगातार रामलीला का मंचन किया जा रहा है। इस वर्ष 10 से 20 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। 10 दिनों तक रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 17 अक्तूबर को हास्य एवं सामाजिक नाटक मुझे लूट लिया प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें मुंबई, दिल्ली और रेवाड़ी के कलाकार हिस्सा लेंगे। रामलीला और नाटक का निर्देशन केके सक्सेना करेंगे। मुकेश भारद्वाज और घनश्याम दास शर्मा उप निदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी उमेश शर्मा को दी गई है। आयोजकों के अनुसार इस बार भी रामलीला को नए तरीकों और बेहतर प्रस्तुति के साथ तैयार किया जा रहा है, ताकि दर्शकों को धार्मिक प्रसंगों के साथ मनोरंजन का भी अनुभव मिल सके।


ये कलाकार होंगे मुख्य भूमिका में
रामलीला में प्रभु राम की भूमिका दिवेश शर्मा, लक्ष्मण की मोहित यादव, सीता की सागर, हनुमान की उमेश शर्मा, रावण की मुकेश भारद्वाज, मेघनाथ की बृजेश शर्मा, दशरथ और अंगद की भूमिका महेश कौशिक निभाएंगे। बाली और कुंभकरण की भूमिका निखिल रोहिल्ला, अहिरावण की सतीश, भरत की सौरभ शर्मा, सुमंत की रोहित तथा शत्रुघ्न और मकरध्वज की भूमिका प्रिंस निभाएंगे। कैकेयी और शूर्पणखा के किरदार में पायल शर्मा नजर आएंगी। कार्यक्रम में संगीत की जिम्मेदारी संगीत मास्टर श्यामलाल और राम नारायण संभालेंगे। मेकअप का कार्य संदीप खरेरा और सुधीर भारद्वाज करेंगे। क्लब से जुड़े अन्य सदस्य भी अलग-अलग व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed