{"_id":"664a494eda00863c17051224","slug":"the-school-that-uploads-the-most-selfies-will-get-rs-25000-rewari-news-c-198-1-rew1001-204618-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करने वाले स्कूल को मिलेंगे 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करने वाले स्कूल को मिलेंगे 25 हजार रुपये
Mon, 20 May 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 20 May 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव के तहत 25 मई को मतदान होगा। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए न सिर्फ लोगों को जागरूक किया जा रहा है बल्कि मतदान कर सेल्फी अपलोड करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
मतदान के बाद सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करने वाले स्कूल को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय हरियाणा की ओर से मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए सकारात्मक पहल की गई है। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। इस पहल के तहत बच्चे अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे और मतदान के दिन वोट डालने के बाद परिवार के मतदाताओं की उंगली पर लगी नीली स्याही के साथ सेल्फी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। जिला स्तर पर ड्रॉ के माध्यम से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को 10 हजार रुपये, 5 हजार रुपये और 2500 रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इस पहल के तहत जिले के जिस स्कूल के विद्यार्थी सबसे अधिक सेल्फी अपलोड करेंगे, उस स्कूल को भी 25 हजार रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। सेल्फी अपलोड करने के लिए पोर्टल पर एक लिंक बनाया गया है, जोकि मतदान के दिन यानी शनिवार, 25 मई को खुलेगा। लिंक सुबह 7 बजे से मतदान के साथ ही सेल्फी अपलोड करने के लिए एक्टिवेट हो जाएगा, जिस पर रात्रि 8 बजे तक सेल्फी अपलोड की जा सकेगी।