फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The scarf came in the machine while cleaning, the death of the female worker

सफाई करते समय मशीन में आया दुपट्टा, महिला कर्मी की मौत

Thu, 11 Aug 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The scarf came in the machine while cleaning, the death of the female worker
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला गणपत नगर स्थित एक मैटल फैक्टरी में खुली मशीन की सफाई करते समय महिला कर्मचारी का दुपट्टा उसमें आ गया और मशीन ने महिला को भी चपेट में ले लिया। हादसे में गांव गोकलगढ़ की रहने वाली महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने फैक्टरी संचालक व सुपरवाइजर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव गोकलगढ़ के रहने वाले होशियार सिंह ने बताया कि उनकी 30 वर्षीय भाभी दीपा शहर के गणपत नगर स्थित मैटल फैक्टरी में सफाई कर्मचारी कार्यरत थी। आरोप है कि मंगलवार को ड्यूटी के समय दीपा पर सुपरवाइजर विजय व कंपनी मालिक नरेंद्र कुमार ने चल रही खुली मशीन की सफाई करने के लिए दबाव बनाया। सफाई करते वक्त दीपा का दुपट्टा मशीन में उलझ गया और वह भी मशीन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद परिजन व मॉडल टाउन थाना पुलिस फैक्टरी पहुंची। होशियार सिंह का आरोप है कि मशीन के खुला होने के कारण यह हादसा हुआ है। फैक्टरी संचालक नरेंद्र कुमार व सुपरवाइजर विजय खुली मशीन की सफाई के लिए दीपा को कहते थे। दीपा खुली मशीन की सफाई करने से इनकार करती तो दोनों नौकरी से निकालने की धमकी देते थे। मंगलवार को भी दोनों ने दीपा को जबरदस्ती चल रही खुली मशीन की सफाई करने के लिए कहा था और यह हादसा हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और होशियार सिंह की शिकायत पर नरेंद्र कुमार व विजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed