फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The respiratory crisis continues, with pollution levels reaching 318.

Rewari News: सांसों पर संकट नहीं हो रहा खत्म, प्रदूषण का स्तर 318 दर्ज

Thu, 30 Oct 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Oct 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The respiratory crisis continues, with pollution levels reaching 318.
फोटो: 07रेवाड़ी। नाईवाली चौक के पास एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव कराते नप ​अ​धिकारी। सं
रेवाड़ी। शहर में एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव तो किया जा रहा है, मगर इसका कोई खास असर अभी तक सामने नहीं आया है। बुधवार को भी प्रदूषण का स्तर 300 के पार ही दर्ज किया गया है। अधिकतम प्रदूषण का स्तर 318 पहुंच गया। अभी तक धारूहेड़ा रेड जोन से बाहर नहीं निकल पाया है। ऐसे में लोगों की सांसों पर संकट बरकरार है।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और अधिक बढ़ने की संभावना है। लोगों के लिए काफी मुश्किलें भी हो सकती हैं, क्योंकि बढ़ते प्रदूषण की वजह से आंखों में जलन, त्वचा की एलर्जी और सांस लेने में कठिनाई के 30 प्रतिशत मरीजों की वृद्धि हुई है। अब प्रदूषण का स्तर और अधिक बढ़ता है तो मरीजों की संख्या में और इजाफा होगा। जिला प्रशासन ने प्रदूषण को रोकने के लिए ग्रैप 2 के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मौसम में बदलाव की संभावना
बुधवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार तापमान में भी कमी आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 29 अक्तूबर को मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और उत्तर-पूर्वी हवाएं चल सकती हैं, जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी तथा रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी संभव है। वहीं, 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक मौसम खुश्क रहेगा। इस अवधि में दिन का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, जबकि रात का तापमान हल्का घटने की संभावना है। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा या अपशिष्ट जलाने की घटनाओं पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान के दूसरे चरण में निर्धारित सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक को नियंत्रित रखने लिए जमीनी स्तर पर मिलकर काम करने की कहा गया है। औद्योगिक इलाकों में धूल नियंत्रण उपायों पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश निर्देश दिए हैं। कूड़ा या किसी भी प्रकार के अपशिष्ट जलाने की घटनाओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed