फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The remaining part of Kosli-Kanina road will be repaired with Rs 1.90 crore

Rewari News: कोसली-कनीना मार्ग के बचे हिस्से की 1.90 करोड़ से होगी मरम्मत

Fri, 30 May 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The remaining part of Kosli-Kanina road will be repaired with Rs 1.90 crore
फोटो: 2कोसली-कनीना मार्ग का बचा हुआ हिस्सा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी/कोसली। सुबाना-कोसली-नाहड़, कनीना मार्ग के बचे हुए हिस्से की दशा सुधारने के लिए 1.90 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पीडब्ल्यूडी की तरफ से इसे लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
टेंडर भरने की अंतिम तिथि 6 जून है। 6 माह पूर्व इस मार्ग की दशा सुधारने के लिए मरम्मत का कार्य हुआ था। इस दौरान करौली बस स्टैंड से लेकर रेवाड़ी- महेंद्रगढ़ की सीमा तक का कार्य रोक दिया गया था।
विज्ञापन

करीब 4.53 किलोमीटर का हिस्सा मरम्मत से वंचित रह गया था। कार्य को रोकने का कारण बजट नहीं होना बताया गया था। उस समय जब सड़क बनी थी तो पीडब्ल्यूडी की तरफ से करीब 16 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विभाग की तरफ से बजट को लेकर मुख्यालय से मंजूरी मांगी गई थी। अब 1.90 करोड़ की मंजूरी बची हुई सड़क को खत्म करने के लिए मिली है। बचे हुए हिस्से का कार्य पूरा होने के बाद वाहन चालकों को भी काफी राहत मिलेगी।

जून के अंतिम में मानसून आने की भी संभावना है। अगर समय रहते सड़क नहीं बनाई गई तो मानसून के दिनों में कार्य प्रभावित होगा। वहीं, इसे लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि कोशिश यही रहेगी कि यह सड़क मानसून से पहले पूरी तैयार हो जाए। इसके लिए टेंडर अभी जारी कर दिया गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द वर्क आर्डर करके सड़क को तैयार करवा दिया जाएगा।

-------
तीन जिलों को होगा फायदा

यह मार्ग पूरा बनने के बाद रेवाड़ी समेत झज्जर और महेंद्रगढ़ तीन जिलों को फायदा होगा। यहां पर बड़ी संख्या में छोटे से लेकर भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। मार्ग खराब होने की वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में सड़क की दशा सुधरती है तो लोगों का आना-जाना भी काफी आसान हो जाएगा। इससे आसपास के लगते गांव के लोगों को भी काफी सहूलियत हो जाएगी।


---------
वर्जन:

सुबाना, कोसली, नाहड़, कनीना मार्ग के बचे हुए हिस्से की दशा सुधारने के लिए 1.90 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पीडब्ल्यूडी की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। -वीरेंद्र सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed