{"_id":"68bb2ba63250bda6f5033b6c","slug":"the-rejuvenation-of-rewari-railway-station-will-be-completed-this-month-rewari-news-c-198-1-rew1001-225228-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प इसी माह होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प इसी माह होगा पूरा
Fri, 05 Sep 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 21रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का मौजूदा दृश्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प और सुंदरीकरण का कार्य 32 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। पहले चरण का अधिकतर कार्य पूरा हो गया है। अब फिनिशिंग कार्य किया जा रहा है। सभी कार्य इस माह में पूरे हो जाएंगे।
इसी माह प्रधानमंत्री रेवाड़ी जंक्शन के साथ-साथ नीमकाथाना, नारनौल और खैरथल स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
सुसज्जित रेलवे स्टेशना का उद्घाटन होने के बाद यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। प्लेटफार्म नंबर-1 पर वातानुकूलित बड़ा वेटिंग हॉल, सामान रखने के लिए क्लॉक रूम, ठहरने के लिए आरामदायक रिटायरिंग रूम और अन्य आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
इसके अतिरिक्त स्टेशन पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था की गई है। कम ऊर्जा खपत वाली उच्च गुणवत्ता की एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। खाली पड़ी जमीन पर पौधारोपण किया जाएगा और स्टेशन के अनाउंसमेंट सिस्टम को उन्नत किया जाएगा ताकि यात्रियों को ट्रेन से संबंधित सभी जानकारी स्पष्ट रूप से पूरे स्टेशन पर उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
अब तक स्टेशन पर कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो चुके हैं। महिला प्रतीक्षालय का मुख्य द्वार, नवीनीकरण, बेबी फीडिंग रूम, कार व दोपहिया पार्किंग क्षेत्र आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है। स्टेशन परिसर में राव तुलाराम की प्रतिमा स्थापित होगी। दीवारों पर चित्रकारी, सुलभ शौचालय, पे-एंड-यूज शौचालय, प्रवेश और निकास द्वार पर पोर्च निर्माण, सर्कुलेटिंग क्षेत्र में आकर्षक लाइटिंग आदि कार्य लगभग पूरे हो गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- --
यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
स्टेशन भवन को पत्थरों और टाइल्स के साथ आकर्षक हेरिटेज लुक देने का कार्य अंतिम चरण में है। नया वेटिंग हॉल, रिटायरिंग रूम और क्लॉक रूम का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। ये सुविधाएं उद्घाटन के बाद यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, 118 नए सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश और निकास द्वार पर सहायता बूथ, नई टिकट वेडिंग मशीनें, ब्रेल लिपि में साइनेज और अन्य आधुनिक साइनेज लगाने का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। अगले चरण में रेलवे मेटल डिटेक्टर और लगेज स्कैनिंग मशीन जैसी सुविधाएं लगाई जाएंगी।
-
8 तक 12 मीटर चौड़ा एक नया फुटओवर ब्रिज बनेगा
प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 8 तक 12 मीटर चौड़ा एक नया फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा, जिसमें दुकानें भी होंगी, ताकि यात्री खरीदारी का आनंद ले सकें। इस एफओबी पर प्लेटफॉर्म 1 से लेकर 8 तक के लिए निकास की सुविधा होगी, साथ ही छह प्लेटफार्म के लिए पांच लिफ्ट और रैंप भी बनाए जाएंगे। दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप बनाने सहित अन्य विशेष सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। मुख्य द्वार पर चारलेन का निर्माण पूरा हो चुका है। उद्घाटन से पहले सर्कुलेटिंग क्षेत्र में वाहन चालकों के लिए एक तरफ से प्रवेश कर यात्रियों को पिक-एंड-ड्रॉप करने और दूसरे गेट से निकलने की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। इसी के साथ स्टेशन पर प्लास्टिक की बोतल क्रशर मशीन भी लगाई जाएगी, जिससे प्लास्टिक की बोतलों को दोबारा रिसाइकिल किया जाएगा। इसमें बोतल डालने के लिए कुछ रुपए यात्रियों को मशीन द्वारा दिए जाएंगे।
वर्जन
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेवाड़ी स्टेशन को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। योजना के तहत विकसित सभी स्टेशनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। जल्द ही इसकी तारीख तय की जाएगी। -शशि किरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे।