फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The portal for admission to polytechnic institutes remained non-functional for the second day.

Rewari News: पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए दूसरे दिन भी पोर्टल नहीं चला

Tue, 21 Apr 2026 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The portal for admission to polytechnic institutes remained non-functional for the second day.
लिसाना स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेते विद्यार्थी। संवाद
कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया तो शुरू हो गई लेकिन नहीं चल पा रहा पोर्टल, छात्र परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है मगर ऑनलाइन पोर्टल पूरी तरह से नहीं चल पा रहा है। सोमवार को भी पोर्टल तकनीकी समस्या के कारण नहीं चल पाया जिससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
10वीं के आधार पर विद्यार्थी 18 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले में राजकीय पॉलीटेक्निक लिसाना और धामलावास संचालित हैं। दोनों संस्थानों में विभिन्न ट्रेड को मिलाकर कुल 780 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न होनी है। विद्यार्थियों की मदद के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है जहां वे प्रवेश से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की सभी आरक्षित श्रेणी व छात्राओं के लिए यह शुल्क 700 रुपये रखा गया है। आवेदन के बाद दस्तावेजों का सत्यापन नामित वेरिफिकेशन सेंटर की ओर से किया जाएगा जिसकी सूचना अभ्यर्थियों को ईमेल या मोबाइल के माध्यम से दी जाएगी। दाखिला 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट सूची से होगा, जिसे संबंधित वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
---------------------
बहुतकनीकी संस्थान लिसाना में सीट की स्थिति :
मैकेनिकल इंजीनियरिंग--60
मेडिकल लैब टेक्नालॉजी--60
सिविल इंजीनियरिंग--60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग--60
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग--60
और इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग--60

बहुतकनीकी संस्थान धामलावास में सीट की स्थिति :
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग-- 60
इलेक्ट्रिकल-- 60
मैकेनिकल--60
मेडिकल लैब टेक्नालॉजी--60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग-- 60
इलेक्ट्राॅनिक्स--30
इंस्ट्रमेंशन एंड कंट्रोल कोर्सेज--30
--------------
जरूरी दस्तावेज :
अभ्यर्थियों को 10वीं की मार्कशीट, रिजल्ट कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र, कैटेगरी सर्टिफिकेट व आय प्रमाण पत्र तैयार रखने होंगे। पीपीपी में कैटेगरी व आय वेरिफाइड होना जरूरी है। विद्यार्थी का नाम, पिता व माता का नाम मैट्रिक प्रमाणपत्र के अनुसार होना चाहिए। 12वीं (नॉन मेडिकल) आधार पर आवेदन करने वालों को 10वीं व 12वीं दोनों प्रमाणपत्र लाने होंगे।

------------
वर्जन :
पॉलिटेक्निक शिक्षण संस्थानों में कक्षा 10वीं व 12वीं के आधार पर दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जारी शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी 18 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
-धर्मपाल यादव, एडमिशन नोडल अधिकारी, पॉलिटेक्निक लिसाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed