फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Employees said the sit-in will continue until their demands are met

Rewari News: कर्मचारी बोले-जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा

Wed, 09 Sep 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Employees said the sit-in will continue until their demands are met
मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
बावल। विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना बुधवार को भी नगर पालिका परिसर में जारी रहा। धरने की अध्यक्षता यूनियन प्रधान अशोक कुमार ने की। इस दौरान कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, ईश्वर सिंह महलावत और चेतराम रेवाड़िया ने धरनास्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों को समर्थन दिया। वहीं, जिले में 600 टन कूड़ा सड़कों पर पड़ा है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, धरना जारी रहेगा। उनकी प्रमुख मांगों में कर्मचारी की मृत्यु या सेवानिवृत्ति पर 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, गुरुग्राम में छंटनी किए गए 3480 कर्मचारियों को वापस लेने, वेतन बढ़ाकर 30 हजार रुपये मासिक करने तथा ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर स्थायी भर्ती करने की मांग शामिल है।
विज्ञापन


यूनियन सचिव हीरालाल ने बताया कि सरकार ने मांगें पूरी करने के लिए 30 जून तक का समय मांगा था, लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी इस संबंध में कोई पत्र जारी नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने बताया कि इससे पहले कर्मचारी एक से 13 मई तक लगातार धरने पर बैठे थे। उस दौरान सरकार की ओर से 30 जून तक मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे। बाजारों में सफाई के दौरान एकत्रित होने वाले कूड़े को वहीं इकट्ठा किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान अशोक कुमार, सचिव हीरालाल, बबिता, उपप्रधान पूनम, सुनीता, रिंकू, जवाहरलाल, सिंह बबिता, सीमा, कमलेश, रामा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed