{"_id":"6952c89df93b480ae90fdace","slug":"the-pond-will-be-beautified-by-constructing-a-boundary-wall-rewari-news-c-198-1-rew1001-231233-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाउंड्री वॉल बनाकर किया जाएगा जोहड़ का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाउंड्री वॉल बनाकर किया जाएगा जोहड़ का सुंदरीकरण
Mon, 29 Dec 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
बावल। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कस्बे में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने मुख्य बाजार में स्थानांतरित की गई शहीद भगत सिंह और चौधरी छोटूराम की प्रतिमाओं का अनावरण किया। साथ ही प्राचीन गोगाहेड़ा जोहड़ के सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया गया। गोगाहेड़ा जोहड़ की बाउंड्री वॉल बनाकर उसका सुंदरीकरण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को सुविधा मिलेगी।
नगरपालिका परिसर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि सरकार महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का वे पूरा प्रयास करेंगे।
सरकार घोषणा पत्र में किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है और विकास कार्यों में किसी वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा। बावल कस्बे में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। इन परियोजनाओं से कस्बे के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर समाजसेवी अनिल रायपुर, नगरपालिका प्रधान वीरेंद्र एडवोकेट, उपप्रधान अर्जुन चौकन, मंडल अध्यक्ष रमेश झाबुआ, महामंत्री निहाल सिंह चौकन, अमर सिंह सैनी, रामकिशन सिंह, ब्लॉक समिति चेयरमैन छतरपाल उर्फ टिंकू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।