फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Issue of the sub-tehsil's dilapidated building reaches the Human Rights Commission.

Rewari News: उप तहसील के जर्जर भवन का मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा

Tue, 08 Sep 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Issue of the sub-tehsil's dilapidated building reaches the Human Rights Commission.
कुंड। उप तहसील मनेठी के जर्जर एवं असुरक्षित भवन में करीब छह वर्षों से सरकारी कार्यालय संचालित किए जाने का मामला हरियाणा मानव अधिकार आयोग तक पहुंच गया है। आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त रेवाड़ी से मामले की रिपोर्ट तलब की है। अगली सुनवाई 11 फरवरी 2027 को होगी।
विज्ञापन

दरअसल, उप तहसील कार्यालय का भवन जर्जर हालत में है। इसकी दीवारों और छतों में दरारें हैं। बरसात के दौरान परिसर में जलभराव हो जाता है, जबकि खुले विद्युत तार भी कर्मचारियों और कार्यालय आने वाले लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा मानव अधिकार आयोग के 8 सितंबर के आदेश में शिकायत में लगाए गए आरोपों को दर्ज करते हुए कहा गया है कि जर्जर भवन कर्मचारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा एवं जीवन के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आ आयोग के सदस्य दीप भाटिया ने उपायुक्त से मामले की रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट अगली सुनवाई से पहले प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को भवन की स्थिति और सुरक्षा उपायों के संबंध में जवाब देना होगा।

आयोग द्वारा रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है। प्रशासन को यह स्पष्ट करना होगा कि भवन की वास्तविक स्थिति क्या है और कर्मचारियों व आमजन की सुरक्षा के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed