फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The police raised awareness among shopkeepers and street vendors

Rewari News: पुलिस ने दुकानदारों और रेहड़ी विक्रेताओं को किया जागरूक

Thu, 24 Sep 2026 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The police raised awareness among shopkeepers and street vendors
बावल के छोटू राम चौक पर दुकानदारों और रेहड़ी विक्रेताओं को जागरूक करते थाना प्रभारी रणबीर सिंह।
बावल। थाना पुलिस की ओर से कस्बे के छोटू राम चौक पर दुकानदारों, रेहड़ी और सब्जी विक्रेताओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी आपराधिक घटना की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज पुलिस की जांच में महत्वपूर्ण मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने रेहड़ी और सब्जी विक्रेताओं से निर्धारित एवं व्यवस्थित स्थान पर ही रेहड़ी लगाने को कहा, ताकि बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न न हो और लोगों को आवागमन में परेशानी न आए।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने लोगों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि नशीले पदार्थों की बिक्री या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य बाजार क्षेत्र के दुकानदारों और आम लोगों को अपराध, नशे, साइबर ठगी और सड़क हादसों से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed