{"_id":"64dfc5f831d472d03d0b7854","slug":"the-pickup-rammed-into-the-truck-the-driver-was-pulled-out-by-cutting-the-vehicle-with-a-grinder-rewari-news-c-198-1-rew1003-3559-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ट्रक में घुसी पिकअप, गाड़ी को ग्राइंडर से काटकर चालक को निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ट्रक में घुसी पिकअप, गाड़ी को ग्राइंडर से काटकर चालक को निकाला बाहर
Sat, 19 Aug 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर गांव नांगलिया-रणमोख के पास हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप गाड़ी में
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर गांव नांगलिया-रणमोख कांकर वाले शिव मंदिर के सामने एक ढाबे के बाहर खड़े ट्रक से सब्जी से भरी एक पिकअप गाड़ी टकरा गई। हादसे में पिकअप गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी का चालक उसके अंदर ही बुरी तरह फंस गया।
राहगीरों की मदद से चालक को निकालने की कोशिश की, लेकिन मदद नहीं मिली। इसके बाद रोहड़ाई थाना पुलिस भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद भी जब चालक बाहर नहीं निकल सका तो जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से अंदर फंसे पिकअप चालक को गाड़ी की बॉडी को ग्राइंडर से काटकर चालक को बाहर निकाला।
हादसे में पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हालांकि इतना भीषण हादसा होने के बाद भी उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक से लगते ही जोरदार धमाका हुआ और फिर चारों तरफ सब्जियां सड़क पर बिखर गईं।
विज्ञापन
कोटपूतली से अंबाला जा रहा था चालक
राजस्थान के कोटपूतली निवासी एक चालक पिकअप गाड़ी में घीया भरकर अंबाला लेकर जा रहा था। आधी रात उसकी गाड़ी रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर गांव नांगलिया-रणमोख कांकर वाले शिव मंदिर के सामने एक ढाबे के बाहर खड़े ट्रक से टकरा गई। अंदेशा लगाया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण चालक को खड़ा ट्रक नजर नहीं आया। घायल चालक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। रोहड़ाई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।