{"_id":"627fe2312f229f45cf5f998a","slug":"the-overloaded-dumper-driver-snatched-the-policeman-s-mobile-and-tore-the-uniform-rewari-news-rtk646650390","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड डंपर चालक ने आरटीए के पुलिसकर्मी का मोबाइल छीन वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड डंपर चालक ने आरटीए के पुलिसकर्मी का मोबाइल छीन वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर जांच के दौरान ओवरलोड डंपर चालन ने आरटीए टीम के एक पुलिस कर्मी का मोबाइल छीन लिया और वर्दी भी फाड़ दी। चालक ने यह काम तब किया जब सिपाही उसको थाने जा रहा था। चालक ने हाथापाई कर वर्दी भी फाड़ दी और डंपर लेकर भागने का प्रयास किया। आरटीए टीम के पीछा किया तो आरोपी डंपर छोड़कर साथियों के साथ स्कार्पियो गाड़ी से फरार हो गया। आरटीए विभाग द्वारा सेक्टर-छह थाना में मामले की शिकायत दी गई है।
पुलिस के अनुसार आरटीए सचिव गजेंद्र सिंह अपनी टीम सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार, रणबीर सिंह, चालक मनोज कुमार, राजेश कुमार व सिपाही प्रदीप कुमार के साथ हाईवे पर धारूहेड़ा के निकट ओवरलोड वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान आरटीए टीम ने पत्थरों से भरे एक डंपर को जांच के लिए रोक लिया। जांच के दौरान डंपर में 42 मीट्रिक टन अधिक पत्थर भरे हुए थे। टीम ने डंपर को जब्त कर पुलिसकर्मी रणबीर को डंपर चालक के साथ सेक्टर-छह थाना में भेज दिया। रास्ते में चालक ने डंपर की गति तेज कर दी और रणबीर को दुर्घटना कर जान से मारने की धमकी दी। रणबीर सिंह ने विरोध किया तो चालक ने हाथापाई करते हुए वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिया। डंपर के पीछे स्कार्पियो गाड़ी में उसके अन्य साथी भी चल रहे थे। सूचना के बाद आरटीए टीम ने कापड़ीवास बार्डर पर नाकाबंदी करा दी। जाम लगने से चालक ने डंपर को रोककर सड़क पर ही छोड़ दिया और स्कार्पियो में आ रहे साथियों के साथ फरार हो गया। सूचना के बाद सेक्टर-छह थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एसआई नरेश कुमार की शिकायत पर डंपर चालक व उसके साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, वर्दी फाड़ने व मोबाइल छीनने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।