फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The ongoing wave of change of power in favor of Congress: Deepender Hooda

कांग्रेस के पक्ष में सत्ता परिवर्तन की चल रही लहर : दीपेंद्र हुड्डा

Thu, 15 Dec 2022 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The ongoing wave of change of power in favor of Congress: Deepender Hooda
बैठक में उपस्थित सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व अन्य कांग्रेस कार्य? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने वीरवार को जाट धर्मशाला में रेवाड़ी में कार्यकर्ताओं की बैठक को लेकर भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं का जोश देखकर उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा से इस लहर को और तेजी मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा 21 दिसंबर को मुंडका (नूंह) से हरियाणा की पावन धरा पर प्रवेश करेगी। महंगाई, बेरोजगारी और कुशासन से त्रस्त हरियाणा की जनता विशेषकर युवा वर्ग बड़ी उत्सुकता के साथ इस यात्रा की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर इतिहास के गवाह बनें। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में इस यात्रा के प्रति भारी उत्साह है और राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे सभी भारत यात्रियों का हरियाणा आगमन पर भव्य एवं जोरदार स्वागत किया जाएगा। हरियाणा में इस यात्रा को सफल बनाने के लिये कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी। बैठक में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव एवं विधायक राव चिरंजीव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भारत जोड़ो का मतलब है हर गांव, हर शहर को विकास की रफ्तार से जोड़ो, जैसा विकास कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय हुआ था। हर गांव हर शहर में विकास का पहिया घूमता दिखता था। भारत जोड़ो का मतलब है कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम से जोड़ो जैसे राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किया। भारत जोड़ो का संकल्प है बड़े-बुजुर्गों को देश में सबसे ज्यादा 6000 रुपये महीने की पेंशन से जोड़ो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक राव यादवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक एम.एल. रंगा, वीरेंद्र महलावत चेयरमैन बावल, जिला पार्षद विनोद कुमार, जिला पार्षद मणि राम, जिला पार्षद बलजोर, दीवान सिंह चौहान, डॉ. अनिल, वेद प्रकाश विद्रोही, भरत तोंगड़, सुभाष छाबड़ी, रामावतार गुजर, अमरपाल सिंह, बीर सिंह प्रजापत, मनोज कोसली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed