फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Municipal Council removed the 15-year-old illegal occupation in Naya village Daulatpur.

Rewari News: नया गांव दौलतपुर में 15 वर्ष पुराने अवैध कब्जे को नगर परिषद ने हटवाया

Sat, 17 Jan 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council removed the 15-year-old illegal occupation in Naya village Daulatpur.
रेवाड़ी। नयागांव दौलतपुर में पुराना कब्जा हटाती जेसीबी। संवाद
रेवाड़ी। शहर के वार्ड नंबर-13 के नयागांव दौलतपुर में करीब पांच सौ गज जमीन पर हुए 15 साल पुराने अवैध कब्जे को नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में हटवा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया जिससे तनाव की स्थिति बनी बन गई। पुलिस बल ने स्थिति पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम ने जमीन पर कब्जा करने वाले चार लोगों में से तीन लोगों के कब्जे को तुरंत हटवा दिया। एक परिवार को अवैध कब्जा हटाने के लिए दो दिन का समय दिया गया। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद एमई नरेश कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

नयागांव दौलतपुर में नगर परिषद की लगभग तीन कनाल 15 मरला जमीन स्कूल के लिए सुरक्षित रखी गई थी। कुछ लोगों ने लंबे समय से इस जमीन पर पक्का कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों की शिकायत पर नगर परिषद ने कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की थी। कब्जाधारियों ने कार्रवाई का विरोध किया लेकिन नगर परिषद ने लंबी प्रक्रिया के बाद जमीन खाली कराने का आदेश जारी किया। तीन माह पूर्व भी नगर परिषद ने इसी तरह की कार्रवाई कर तीन कनाल जमीन मुक्त कराई थी।

रेवाड़ी। नयागांव दौलतपुर में पुराना कब्जा हटाती जेसीबी। संवाद

रेवाड़ी। नयागांव दौलतपुर में पुराना कब्जा हटाती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed